Aligarh News: एसएसपी का आदेश, सम्मान और स्वावलंबन पर फोकस, हेल्पलाइन 1090 के प्रति जागरूकता बढ़ेगी

Aligarh News: अलीगढ़ में एसएसपी ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन 1090 के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 8 Oct 2026 3:35 PM IST
Aligarh News: एसएसपी का आदेश, सम्मान और स्वावलंबन पर फोकस, हेल्पलाइन 1090 के प्रति जागरूकता बढ़ेगी
X

Aligarh News: पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान-5 के दूसरे चरण का आगाज तेज कर दिया है। अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जिले की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने बाजार, कोचिंग सेंटर, पार्क, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को जमीनी हकीकत बनाना है। इसके तहत महिला सुरक्षा विशेष दल गांव-गांव जाकर जन चौपाल लगा रहे हैं। स्कूल, कॉलेज, कस्बा और भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर बालिकाओं से सीधा संवाद कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीमों ने मनचलों, शोहदों द्वारा छेड़छाड़ और महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सतत निगरानी शुरू कर दी है।

टीमें महिलाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में विस्तार से बता रही हैं। साथ ही व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सतर्क उपयोग की जानकारी भी दी जा रही है। महिलाओं को बताया जा रहा है। कि किसी भी विषम परिस्थिति में तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें, पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचेगी।

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत थानों में तैनात महिला बीट अधिकारियों को भी सक्रिय किया गया है। ये अधिकारी गांव में जाकर महिलाओं से जुड़ रही हैं। और उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस का कहना है। कि यह अभियान सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि विश्वास का माहौल बनाने के लिए है, ताकि हर महिला-बेटी बेखौफ होकर घर से निकल सके।

अलीगढ एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। कि कोचिंग सेंटरों के आसपास छुट्टी के समय विशेष निगरानी रखी जाए और बाजारों में सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहें। इस अभियान से निश्चित रूप से महिला अपराधों पर लगाम लगेगी और अलीगढ़ में महिलाएं खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story