Aligarh News: बस यात्रा के दौरान महिला का मोबाइल-पर्स गायब, जांच शुरू

Aligarh News: अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में बस यात्रा के दौरान महिला का मोबाइल और पर्स गायब होने की शिकायत पर पुलिस ने बस को थाने लाकर सीज किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 28 Jun 2026 10:07 PM IST
Womans mobile-purse disappears during bus journey, probe launched
X

बस यात्रा के दौरान महिला का मोबाइल-पर्स गायब, जांच शुरू (Photo- Newstrack)

Aligarh News: जिले के टप्पल थाना क्षेत्र में डग्गेमार बस में महिला यात्री का मोबाइल और पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला बल्लभगढ़ से अलीगढ़ आने के लिए एक प्राइवेट डग्गेमार बस में सवार हुई थी। रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला का मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया।

बस में महिला का सामान हुआ चोरी

मोबाइल और पर्स गायब होने की जानकारी होने पर महिला ने टप्पल थाने पहुंचकर बस को रुकवाया और पुलिस से मामले की शिकायत की। महिला ने पुलिस को बताया कि वह इसी बस में सफर कर रही थी और इसी दौरान उसका सामान चोरी हुआ है।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बस को थाने बुलवाया। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना को लेकर सीमा विवाद की स्थिति सामने आई, जिसके चलते महिला की शिकायत तत्काल दर्ज नहीं हो सकी।

हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतरवाया और बस को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया। पुलिस ने बस में मौजूद सभी यात्रियों के किराए के रुपये वापस कराए, जिसके बाद यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

घटना के बाद डग्गेमार बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। महिला का कहना है कि सफर के दौरान उसका मोबाइल और पर्स चोरी हो गया, जिससे उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जांच कर रही पुलिस

फिलहाल टप्पल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और चोरी करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद बस को थाने में खड़ा कर दिया गया है।अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र का मामला।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story