Aligarh News: टप्पल में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, टोल टैक्स के खिलाफ गुस्सा

Aligarh News: अलीगढ़ के टप्पल में किसानों ने टोल टैक्स और मुकदमों के विरोध में आठवें दिन ट्रैक्टर मार्च निकाला, आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 11 May 2026 8:29 PM IST
Tractor march of farmers in Tappal, Gussa against toll tax
X

टप्पल में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, टोल टैक्स के खिलाफ गुस्सा (Photo- Newstrack)

Aligarh News: जनपद के थाना टप्पल क्षेत्र में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। यमुना प्राधिकरण, जेवर टोल प्लाजा और किसानों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में सोमवार को आंदोलन के आठवें दिन किसानों ने विशाल ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ धरनास्थल से निकले और अलीगढ़-पलवल रोड होते हुए। यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर करीब चार किलोमीटर तक मार्च किया।

किसानों की मांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार धरने पर बैठे किसानों का कहना है। कि जिन किसानों की जमीनों पर यमुना एक्सप्रेस-वे और अन्य विकास परियोजनाएं बनाई गई हैं। उन्हीं किसानों से टोल टैक्स वसूला जाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। किसानों ने मांग की। कि जिन ग्रामीणों की कृषि भूमि विकास कार्यों में अधिग्रहित की गई है। उन्हें स्थानीय स्तर पर टोल टैक्स से छूट दी जानी चाहिए।प्रदर्शनकारी किसानों ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को उठा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लेकिन प्रशासन और टोल कंपनी उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का कहना है। कि आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। उनका साफ कहना है। कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

ट्रैक्टर मार्च के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। किसानों के इस प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष सुंदर बलयान ने कहा। कि किसानों की जमीन लेकर विकास परियोजनाएं खड़ी की गईं। लेकिन अब उन्हीं किसानों से टोल टैक्स वसूलना सरासर गलत है। उन्होंने कहा। कि जब तक किसानों को राहत नहीं मिलेगी, आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन को दबाने की कोशिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार वहीं उत्तर प्रदेश किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश अत्री ने कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमे आंदोलन को दबाने की कोशिश हैं। उन्होंने चेतावनी दी। कि अगर प्रशासन ने मुकदमे वापस नहीं लिए। और किसानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया।तो आने वाले दिनों में आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story