Aligarh News: घर में घुसकर मारपीट-फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे संग गिरफ्तार, टप्पल पुलिस ने दबोचा

Aligarh News: टप्पल क्षेत्र में घर में घुसकर विवाद और फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 10 Aug 2026 4:59 PM IST
Arrested with accused stab-firing who broke into house, Tappal police detain
X

घर में घुसकर मारपीट-फायरिंग करने वाला आरोपी तमंचे संग गिरफ्तार, टप्पल पुलिस ने दबोचा (Photo- Newstrack)


Aligarh News: टप्पल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई है।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को वादी ने थाना टप्पल में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पक्ष ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की। आरोप है। कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई तथा पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 457/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की जांच के दौरान टप्पल पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र ऋषिपाल, निवासी ग्राम कुरैम, थाना जेवर, जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। पुलिस के मुताबिक बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है।

टप्पल पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रिंस चौधरी, कांस्टेबल हरीश कुमार और कांस्टेबल विपिन पाल शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और घटना में उसकी भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। घर में घुसकर मारपीट, फायरिंग और धमकी जैसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story