Aligarh News: अलीगढ़ में तेहरा मोड़ पर चोरों का धावा, जनरेटर का ऑल्टिनेटर चोरी

Aligarh News: गंगीरी के तेहरा मोड़ स्थित निर्माणाधीन दुकानों में घुसे चोर ताला तोड़कर जनरेटर का महंगा ऑल्टिनेटर उड़ा ले गए, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 6 Jun 2026 9:09 PM IST
Aligarh News: अलीगढ़ में तेहरा मोड़ पर चोरों का धावा, जनरेटर का ऑल्टिनेटर चोरी
X

Aligarh News: गंगीरी रात के अंधेरे में चोरों ने तेहरा मोड़ पर जमकर उत्पात मचाया। थाना क्षेत्र के रामनगर रोड पर बन रही दुकानों को निशाना बनाकर अज्ञात चोर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और जनरेटर का ऑल्टिनेटर चोरी कर फरार हो गए। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

ताला टूटा, 'दिल' गायब

हंसगढ़ी निवासी कैलाश पुत्र महावीर तेहरा मोड़ रामनगर रोड पर दुकानों का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण सामग्री और जनरेटर की सुरक्षा के लिए उन्होंने गेट पर मजबूत ताला लगाया था। लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद थे। कि ताला उनके आगे बौना साबित हुआ।

देर रात चोरों ने गेट का ताला तोड़ा और सीधे जनरेटर पर हाथ साफ किया। चोर जनरेटर का पूरा सेट नहीं ले जा सके, तो उन्होंने उसका सबसे महंगा और जरूरी पार्ट ऑल्टिनेटर निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। ऑल्टिनेटर के बिना जनरेटर महज लोहे का डिब्बा बनकर रह गया।

सुबह खुला चोरी का राज

सुबह जब कैलाश निर्माण स्थल पर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो जनरेटर खुला पड़ा था। और उसका ऑल्टिनेटर गायब था। अपनी आंखों के सामने लाखों का नुकसान देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

लोगों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

इस चोरी से आसपास के दुकानदार और रहवासी भी दहशत में आ गए हैं। लोगों का कहना है। कि निर्माणाधीन साइट पर आए दिन चोरों की नजर रहती है। पीड़ित कैलाश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। और चोरों की तलाश में दबिश दे रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों को सलाखों के पीछे भेज पाती है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story