TRENDING TAGS :
Aligarh News: रंगदारी मांगने वाले तीन सगे भाई गिरफ्तार, गैंग सरगना 31 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर
Aligarh News: अलीगढ़ में रंगदारी मांगने वाले तीन सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गैंग सरगना पर 31 मुकदमे दर्ज हैं।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: जनपद के बरला थाना पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने और रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर अकेले 31 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
अलीगढ बरला पुलिस के अनुसार 29 सितंबर 2026 को पीड़ित ने थाना बरला पर तहरीर दी थी कि देवी नगला निवासी कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और उसकी जमीन पर कब्जा करने का भय दिखाकर रंगदारी की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। इस तहरीर पर थाना बरला पर मुकदमा संख्या 227/2026 धारा 308(2)/308(5)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में बरला पुलिस ने तत्काल टीम गठित की। पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों 1- महेश पुत्र चटर्जी सिंह, 2- उमेश पुत्र चटर्जी सिंह, 3- दिनेश पुत्र चटर्जी सिंह, सभी निवासी देवी नगला थाना महुआखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
बरला पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपी उमेश थाना महुआखेड़ा का हिस्ट्रीशीटर क्रमांक 43A है। उसके खिलाफ गैंगस्टर, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, जालसाजी, मारपीट, कब्जा करने जैसे 31 मुकदमे दर्ज हैं। उसके भाई महेश पर भी 8 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें अपहरण, धोखाधड़ी, अवैध खनन जैसे मामले शामिल हैं। तीसरे भाई दिनेश पर भी 4 मुकदमे दर्ज हैं।
बरला पुलिस ने बताया कि ये तीनों भाई संगठित गिरोह बनाकर जमीनों पर अवैध कब्जा करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और रंगदारी मांगने का काम करते थे। क्षेत्र में इनकी दबंगई से लोग दहशत में थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह, उप निरीक्षक अनूप कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार, सूरज कुमार और अनुज कुमार शामिल रहे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। और इनके अन्य आपराधिक कृत्यों की भी जांच शुरू कर दी है।


