TRENDING TAGS :
Aligarh News: तिरंगा चौक पर समय से पहले शराब बिक्री का वीडियो वायरल, 9:40 बजे ही बिक गया क्वार्टर
Aligarh News: अलीगढ़ के तिरंगा चौक पर निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री का वीडियो वायरल हुआ है। सुबह 9:40 बजे ही क्वार्टर बिकने और आधा शटर खोलकर बिक्री करने का मामला सामने आया है।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: खैर जनपद में शासन के नियम ताक पर हैं। और ठेका संचालकों की मनमानी चरम पर है। अलीगढ़-पलवल रोड स्थित तिरंगा चौक समीप पर शुक्रवार सुबह एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसने आबकारी विभाग की निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। निर्धारित समय से 20 मिनट पहले ही कंपोजिट शराब दुकान का आधा शटर खुला मिला और एक ग्राहक क्वार्टर खरीदकर जेब में रखता और स्कूटी से रवाना होता कैमरे में कैद हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के खुलने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित है। लेकिन तिरंगा चौक स्थित दुकान पर पिछले कई दिनों से समय से पहले बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार सुबह 9:40 बजे बनाए गए वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है। कि दुकान का शटर आधा ही खुला है, अंदर सेल्समैन मौजूद है। और एक युवक काउंटर से क्वार्टर लेकर उसे पैंट की जेब में रख रहा है। इसके बाद वह बाहर खड़ी अपनी स्कूटी पर बैठकर निकल जाता है। वीडियो में समय और बिक्री दोनों स्पष्ट हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कई बार सुबह कॉलेज टाइम में ही दुकान का शटर आधा खुला देखकर बिक्री होते हुए देखी गई है, लेकिन सबूत न होने से शिकायत दब जाती थी। अब वीडियो सामने आने के बाद ठेका संचालक की मनमानी उजागर हो गई है।
मामला इसलिए भी गंभीर है। क्योंकि उक्त दुकान से कुछ ही दूरी पर एक महाविद्यालय स्थित है। सुबह 9 से 10 बजे के बीच सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में आधा शटर खोलकर चोरी-छिपे शराब बेचना शैक्षणिक वातावरण को खराब करने वाला है। अभिभावकों में भी इसको लेकर आक्रोश है। उनका कहना है। कि जब बच्चे शिक्षा ग्रहण करने जा रहे हों, उस समय शराब बिक्री से गलत संदेश जाता है। और आवारा तत्वों का जमावड़ा बढ़ता है। स्थानीय लोगो ने बताया कि इस संबंध में पहले भी मौखिक रूप से आबकारी निरीक्षक को जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई जांच नहीं हुई। अब पुख्ता वीडियो सबूत मिलने के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अलीगढ़ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया है।
ग्रामीणों ने मांग की है। कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर आबकारी अधिनियम के तहत समय से पूर्व दुकान खोलने पर जुर्माना और लाइसेंस के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही जनपद की सभी दुकानों पर निर्धारित समय का कड़ाई से पालन कराया जाए। इस संबंध में आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद विभाग नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करता है। या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है।


