Aligarh News: ताबड़तोड़ निरीक्षण: 21 सेंटरों पर नकलविहीन पुलिस भर्ती परीक्षा, 72% से ज्यादा हाजिर

Aligarh News: अलीगढ़ के 21 सेंटरों पर ताबड़तोड़ निरीक्षण के बीच नकलविहीन पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 72 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 8 Jun 2026 6:52 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: 8 जून 2026 पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने संयुक्त रूप से शहर के परीक्षा केंद्रों और कलैक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज और श्रीमद् ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज, रामघाट रोड समेत कई केंद्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी, बायोमैट्रिक और सख्ती से तलाशी व्यवस्था का जायजा लिया।

अलीगढ डीएम अविनाश कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों को साफ निर्देश दिए कि शासन के सभी मानकों का अक्षरशः पालन हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं होगा। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बाहर कड़ी पुलिस तैनाती और अंदर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए। कंट्रोल रूम से सभी 21 केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई, ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।

जिले में सोमवार को दो पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। प्रथम पाली में 10176 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7385 छात्र हाजिर हुए, यानी उपस्थिति 72.57% रही। वहीं द्वितीय पाली में भी 10176 में से 7430 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, उपस्थिति 73.01% दर्ज की गई। प्रशासन का दावा है कि दोनों पालियां बिना किसी बाधा, अफवाह या नकल की शिकायत के शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुईं।

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य प्रतिबंधित सामान पर पूरी रोक रही। तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को एंट्री मिली। अभिभावकों ने भी प्रशासन की सख्ती और पारदर्शी इंतजामों की सराहना की। अलीगढ डीएम अविनाश कुमार -एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि आने वाली पालियों में भी इसी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। नकल या गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई तय है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story