Aligarh News: UPPSC सहायक आचार्य परीक्षा को लेकर अलीगढ़ अलर्ट, 17 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

Aligarh News: अलीगढ़ में 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर 7,741 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 29 May 2026 7:15 PM IST (Updated on: 29 May 2026 7:16 PM IST)
Aligarh News: UPPSC सहायक आचार्य परीक्षा को लेकर अलीगढ़ अलर्ट, 17 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
X

Aligarh News: 29 मई 2026 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इस संबंध में गुरुवार को कलैक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक में बताया गया।कि जिले में सहायक आचार्य परीक्षा 31 मई को प्रातः 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। नगर क्षेत्र में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर कुल 7,741 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

अलीगढ अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। कि मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि में लगातार भ्रमणशील रहकर केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों से समन्वय बनाए रखेंगे। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और कोषागार से प्रश्नपत्रों के निर्गमन से लेकर पुनः जमा करने तक की प्रक्रिया तय सुरक्षा मानकों के अनुसार होगी। अलीगढ नगर निगम, स्वास्थ्य, अग्निशमन, विद्युत, पुलिस और शिक्षा विभाग को भी केंद्रों पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयोग के प्रतिनिधि उपनिदेशक शीष कुमार ने नियमों की जानकारी देते हुए कहा। कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होगा और नकल या अव्यवस्था करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। किसी भी समस्या की तत्काल सूचना आयोग को दी जाए।

परीक्षा केंद्रों में चम्पा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, धर्म समाज महाविद्यालय, हीराल बारहसैनी इंटर कॉलेज, महेश्वर इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, रतनप्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, श्री माहेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, श्री उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज और धर्म समाज इंटर कॉलेज शामिल हैं।

Harsh Sharma

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story