Aligarh News: रिवाल्वर से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला विशू गिरफ्तार, पालतू कुत्ते को भी मारी थी गोली

Aligarh News: अलीगढ़ में रिवाल्वर से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले विशू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पर पालतू कुत्ते को गोली मारने का भी आरोप है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 11 Aug 2026 3:37 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: हरदुआगंज थाना क्षेत्र में रिवाल्वर से फायरिंग कर युवक को जान से मारने की कोशिश और उसके पालतू कुत्ते को गोली मारने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी .32 बोर रिवाल्वर भी बरामद की है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की है।

पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त 2026 को आरोपी विश्वजीत उर्फ विशू पुत्र भूरी सिंह, निवासी धनीपुर मंडी के सामने, थाना गांधी पार्क, अलीगढ़ पर आरोप है। कि उसने वादी को जान से मारने की नीयत से रिवाल्वर से फायर कर घायल कर दिया था। इतना ही नहीं, आरोपी ने वादी के पालतू कुत्ते पर भी फायर किया, जिससे वह भी घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर थाना हरदुआगंज में मुकदमा अपराध संख्या 340/2026, धारा 109(1)/325 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में वांछित आरोपी की तलाश के लिए हरदुआगंज पुलिस टीम सक्रिय थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी विश्वजीत उर्फ विशू को थाना क्षेत्र हरदुआगंज से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक लाइसेंसी .32 बोर रिवाल्वर बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27/30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। उसके आपराधिक इतिहास में हरदुआगंज थाने का वर्ष 2025 का एक मामला तथा महुआखेड़ा थाने का एक मामला शामिल है।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक अजहर हसन, उमेश चन्द्र, मनीष त्यागी, हेड कांस्टेबल अवनेश कुमार तथा कांस्टेबल अंकित कुमार और जानू शामिल रहे। हरदुआगंज पुलिस की इस कार्रवाई से फायरिंग की घटना में इस्तेमाल रिवाल्वर भी पुलिस के हाथ लग गई है। मामले में पुलिस आगे की जांच और विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ रिपोर्टरlakshmansingh@newstracksite.vocalwire.com

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story