TRENDING TAGS :
Aligarh News: VVIP दौरे से पहले अलर्ट मोड में पुलिस, परखी सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर नजर
Aligarh News: अलीगढ़ में VVIP दौरे से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ाई।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: जिले में होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर अलीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने स्वयं कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और अधीनस्थों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रवेश और निकास द्वार, बैरिकेडिंग व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट्स, सीसीटीवी और सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को परखा। कहां से वीवीआईपी का काफिला आएगा, कहां रुकेगा, भीड़ को कैसे कंट्रोल किया जाएगा, इन सभी बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की गई।
संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ तैनात रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए। ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी प्लान तैयार करने को कहा गया।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
वीवीआईपी भ्रमण के दौरान जनपद में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस दौरे को लेकर जिले के सभी सर्किल के सीओ और थाना प्रभारियों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। एसएसपी के निरीक्षण के बाद अब तैयारियां और तेज कर दी गई हैं। अलीगढ पुलिस का कहना है। कि वीवीआईपी कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है।


