Aligarh News: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चला विशेष अभियान, जागरूकता और निगरानी में जुटी पुलिस

Aligarh News: अलीगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने जागरूकता फैलाने के साथ-साथ निगरानी बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 15 May 2026 2:23 PM IST
Aligarh News
X

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद भर में गठित एंटी रोमियो टीमों एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा “मिशन शक्ति अभियान-5” के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण तैयार करना तथा मनचलों, शोहदों और महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अभियान के तहत पुलिस टीमें बाजारों, कोचिंग सेंटरों, पार्कों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर निगरानी बनाए हुए हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों एवं महिला सुरक्षा विशेष दलों द्वारा गांवों में जन चौपाल आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा बस स्टैंड, बाजार, गांव, कस्बों, स्कूल-कॉलेज एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अलीगढ़ पुलिस का कहना है। कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज में सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story