TRENDING TAGS :
Aligarh News: जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत, आरोपी अर्जुन सिंह गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत, आरोपी अर्जुन सिंह गिरफ्तार (Photo- Newstrack)
Aligarh News: बन्नादेवी थाना क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवती के साथ मारपीट और उत्पीड़न किए जाने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने नामजद आरोपी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 05 अगस्त 2026 को वादिया की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना बन्नादेवी में मुकदमा अपराध संख्या 571/2026, धारा 108/115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तों द्वारा वादिया की पुत्री के साथ मारपीट करने के साथ ही उसका उत्पीड़न किया गया। पुलिस के मुताबिक, उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। जांच और तलाश के दौरान थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी गली नंबर 9, बसंत बिहार कॉलोनी, थाना बन्नादेवी, अलीगढ़ को थाना क्षेत्र बन्नादेवी से गिरफ्तार कर लिया।
अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिनव सिंह जादौन और हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, थाना बन्नादेवी अलीगढ़ शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है। कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


