Amethi News: मुठभेड़ के बाद बड़े गोकश गिरोह का भंडाफोड़, बिहार-बंगाल तक फैला था नेटवर्क

Amethi News: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बड़े गोकश गिरोह का भंडाफोड़ किया। जांच में गिरोह का नेटवर्क बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला होने की जानकारी सामने आई। पढ़ें पूरी खबर।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 27 July 2026 1:45 PM IST
Amethi News
X

Amethi News

Amethi News: अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय गोकश गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्यवाही तीन आरोपियों पुलिस के हत्थे चढ़े जबकि गिरोह का एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार गिरोह कटे हुए गोवंश का मांस बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड तक सप्लाई करता था। मुठभेड़ में घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जामों थाने में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जामो थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे दृगपाल के पास गड्ढे में कुछ लोग जानवरों को बांधे हुए हैं। गोकशी की योजना बना रहे हैं । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान के पास पहुंचकर देखा गया कि चार व्यक्ति एक पालीथीन बिछाकर टार्च की रोशनी में बैठे हुए हैं। जिसके पास लकड़ी का ठीहा रखा हुआ है । पुलिस द्वारा घेराबन्दी करने पर उक्त व्यक्तियों में से एक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर करने पर उक्त बदमाश घायल होकर गिर गया ।

पुलिस टीम द्वारा हिकमतअमली से अन्य तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया तथा एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया । पुलिस टीम द्वारा नाम व पता पूछने पर घायल पहले अभियुक्त ने अपना नाम मो0 मोसिन पुत्र मेहबुल्ला निवासी ग्राम इमामगंज थाना बंधुआकला जनपद सुलतानपुर,मो0 मोनू उर्फ असरफ पुत्र अब्दुल सलमान निवासी इमामगंज थाना थाना बंधुआकला जनपद सुलतानपुर,आमिर पुत्र मो0 रसीद खान निवासी हसनपुर थाना बंधुआकला जनपद सुलतानपुर बताया।चौथे आरोपी की पहचान राम हृदय पुत्र बद्रीसिंह निवासी दतनपुर कटारी थाना जामो जनपद अमेठी के रूप में हुई जो फरार हो गया।पकड़े गए बदमाशों के पास से गोकशी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद हुए है।

पुलिस ने आगे बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनके अन्य एक भागे हुए साथी राजेश पुत्र गनेश सिंह निवासी दतनपुर मजरे कटारी थाना जामो जनपद अमेठी द्वारा गोवंशीय पशुओं को एकत्रित किया जाता था जिसके उपरान्त राजेश उपरोक्त द्वारा उनलोगों को गोकशी करने हेतु बुलाया जाता था । गोकशी करने के उपरान्त उसे आस-पास के जिलों में बेंच देते हैं व बड़े गोवंशीय पशुओं को ले जाकर बिहार, बंगाल व झारखण्ड राज्य में बेंच देते हैं । आज भी राजेश द्वारा शाम को उक्त गड्ढे में पशुओं को एकत्रित करने के उपरान्त उनलोगों को गोकशी करने हेतु बुलाया गया था । घायल को उपचार हेतु पुलिस बल के साथ अस्पताल भेजा गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जामो पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त मो0 मोसिन एक शातिर अन्तर्जनपदीय अपराधी है जोकि थाना बंधुआकला जनपद सुलतानपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद अमेठी व सुलतानपुर में गोवध निवारण अधि0, गैंगस्टर एक्ट व हत्या के प्रयास की धाराओं मे कुल 04 अभियोग पंजीकृत हैं। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के बैंक डीटेल वा अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।फरार आरोपी के लिए टीम लगा दी गई है अति शीघ्र उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा बीस हजार रुपये नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Surya Bhan Dwivedi
ABOUT THE AUTHOR

Surya Bhan Dwivedi

वरिष्ठ संवाददाता, अमेठीAmethiSuryaBhanDwivedi@newstrack.vocalwire.com
Next Story