Ambedkarnagar News: मामूली से विवाद में बेटे ने ली पिता की जान! लोहे की 'रॉड' से हमला कर उतारा मौत के घाट

Ambedkarnagar News: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से रिश्तों को बेहद शर्मसार कर देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 18 May 2026 4:08 PM IST (Updated on: 18 May 2026 4:08 PM IST)
Ambedkarnagar News
X

Ambedkarnagar News

Ambedkarnagar News: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से रिश्तों को बेहद शर्मसार कर देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहां एक बेटे ने एक छोटे से विवाद के बाद अपने ही पिता की लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है।

पुलिस जांच में जो सामने आया है, उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर परिवारों में बढ़ता गुस्सा और तनाव किस दिशा में जा रहा है।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला अम्बेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान जयराम के रूप में हुई है। आरंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि घटना वाले दिन पिता और बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान पिता द्वारा कुछ अपशब्द कहे जाने से बेटा आक्रोशित हो गया। इसी कारण उसने लोहे की रॉड उठा ली और जयराम पर भयंकर रूप से हमला कर दिया।

इसी दौरान उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story