×

Azamgarh News: देव दीपावली के अवसर पर अंबिका सेवा संस्थान को मिला बड़ा सम्मान

Azamgarh News: आजमगढ़ में अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन बिंद्रा बाजार आजमगढ़ जो लगभग 2012 से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।

Azamgarh Saurabh Upadhyay
Published on: 8 Nov 2022 1:24 PM GMT
Ambika Seva Sansthan got a big honor on the occasion of Dev Deepawali in Azamgarh
X

आजमगढ़: देव दीपावली के अवसर पर अंबिका सेवा संस्थान को मिला बड़ा सम्मान

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद समेत कई जिलों में अपनी मजबूत पकड़ और लोगों को जन सहयोग में लगातार सक्रिय रहने वाली अंबिका सेवा संस्थान (Ambika Seva Sansthan) सामाजिक संगठन बिंद्रा बाजार आजमगढ़ (Bindra Bazar Azamgarh) जो लगभग 2012 से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह संस्था लगातार हर पहलुओं पर कार्य करती है जिसमें मुख्य रुप से पर्यावरण सफाई वृक्षारोपण गरीबों का सहयोग ब्लड डोनेट गरीब बेटियों की शादी विवाह शिक्षा स्वास्थ्य करोना काल में हजारों परिवारों की मदद तमाम बिंदुओं पर संस्था के सक्रिय सदस्य हर वक्त लगे रहते हैं।

दशहरा, दीपावली, होली, मकर संक्रांति के त्योहारों पर वनवासी बस्तियों में जाकर उनके बीच त्यौहार मनाना वस्त्र वितरण करना संस्था का सबसे बड़ा काम होता है। जिसको देखते हुए संस्था को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो कल देव दीपावली के अवसर पर कोरियर से आया।

संस्थान के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया

कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में सदस्यों की मौजूदगी में पत्र खोला गया, तो सभी लोगों के चेहरे पर इस सम्मान को देखकर खुशी दोगुना नजर आने लगी। पत्र में सम्मान पत्र मेडल और मोमेंटो संस्था के नाम था। सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया और हर दिन गरीबों के सहयोग करने का भी प्रण लिया।

अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन आजमगढ़ कई जिलों में लगातार जनहित अच्छे कार्यों को देखते हुए वर्थी वेलनेस फाउंडेशन ने संस्था प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार सम्मान पत्र मोमेंटो मेडल से सम्मानित किया जिसके लिए लखनऊ की संस्था वर्थी वेलनेस फाउंडेशन (रजि.) की ओर से उत्कृष्ट कार्यों के लिए "राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरुस्कार - 2022" से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मौजूद रहे

इस मौके पर अच्छेलाल सेठ, लालजी सेठ, अजय श्रीवास्तव, पवन शर्मा, पवन श्रीवास्तव, अरुण सेठ, प्रिंस कुमार बंटी शर्मा, लकी श्रीवास्तव, शिवम सेठ, देवेश उपाध्याय मौजूद रहे। संस्था के प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि जीवन में हर वक्त हर समय मैं लोगों के काम आऊ और लोगों का सहयोग करता रहूं।sa

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story