TRENDING TAGS :
Amethi: अमेठी में 11 हजार महिलाओं को कंबल बांटने की तैयारी, पांच हजार लोगों को किया जाएगा सम्मानित
Amethi News: अमेठी में भाजपा नेता दीपक सिंह की ओर से बड़े सामाजिक कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। आयोजन में करीब 11 हजार महिलाओं को कंबल वितरित करने और पांच हजार लोगों को शॉल देकर सम्मानित करने की योजना है।
Amethi News
Amethi News: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अमेठी में बड़े सामाजिक आयोजन की तैयारी की जा रही है। बीजेपी नेता एवं नगर पालिका गौरीगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में करीब 11 हजार महिलाओं को कंबल वितरित करने और पांच हजार लोगों को शॉल देकर सम्मानित करने की योजना है। इसके साथ ही शनिवार को एक दिवसीय हनुमान कथा का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी आमंत्रित किए जाने की बात कही गई है।
बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि आगामी शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भाजपा की संगठनात्मक विचारधारा सेवा ही संगठन है के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है। नगर पालिका गौरीगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 11 हजार महिलाओं को कंबल वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र और समाज के लगभग पांच हजार लोगों को शॉल भेंटकर सम्मानित करने की योजना है।कार्यक्रम के तहत शनिवार को भगवान हनुमान जी की एक दिवसीय कथा का आयोजन भी किया जाएगा। कथा का वाचन प्रणव पुरी जी महाराज करेंगे। मंच पर टीकरमाफी आश्रम के ब्रह्मचारी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
इसके साथ ही भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।आयोजन ने स्मृति ईरानी के शामिल होने की उम्मीद जताई है।कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए तैयारियां जोर शोर शोर से चल रही है।पीएम श्री नवोदय विद्यालय के सामने विशाल परिसर में तैयारियां चल रही है।आगंतुकों को बैठाने के विशाल पंडाल की व्यवस्था की जा रही है।लगभग बीस हजार लोगों के शामिल होने का दावा आयोजक द्वारा किया जा रहा है


