Amethi News : अब पढ़ाई होगी आसान, छात्रों को मिला एआई आधारित मुफ्त शिक्षा प्लेटफॉर्म

Amethi News : अमेठी के छात्रों को मिली एआई आधारित निःशुल्क डिजिटल शिक्षा सुविधा, प्रतियोगी परीक्षाओं और पढ़ाई में मिलेगा आधुनिक सहयोग।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 13 Jun 2026 1:58 PM IST
Amethi News : अब पढ़ाई होगी आसान, छात्रों को मिला एआई आधारित मुफ्त शिक्षा प्लेटफॉर्म
X

Amethi News 

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संसाधनों तक उनकी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता चंद्र प्रकाश मटियारी ने एक एआई आधारित डिजिटल ऐप का शुभारंभ शनिवार को किया।यह निः शुल्क सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।इसका लाभ 21 जून से अमेठी के छात्र उठा सकते है।

अमेठी में शुक्रवार को देर रात आयोजित एक कार्यक्रम में ZapTick AI के प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्था मटियारी मानव सेवा संस्थान ने इस पहल का शुभारंभ किया। संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्लेटफॉर्म छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य अध्ययन तथा विभिन्न शैक्षणिक विषयों की तैयारी में सहायता प्रदान करेगा।

डिजिटल तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप अध्ययन सामग्री और सीखने के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्रा ने आगे कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग से शिक्षा के अवसरों में मौजूद असमानता को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस मंच को उन छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। जिन्हें गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और शैक्षणिक मार्गदर्शन तक आसानी से पहुंच नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई छात्र आधुनिक शिक्षण संसाधनों से वंचित हैं। ऐसे में यह पहल उन्हें बेहतर ढंग से पढ़ाई करने, अपनी समझ विकसित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगी।उन्होंने बताया कि एआई आधारित यह शिक्षा प्रणाली तीन प्रमुख आयामों पर कार्य करेगी डिजिटल शिक्षण, मानसिक स्वास्थ्य सहयोग और सामुदायिक शिक्षा। इसके माध्यम से छात्रों को केवल पाठ्य सामग्री ही नहीं, बल्कि सीखने के लिए अनुकूल वातावरण भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि छात्र मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड कर निर्धारित पासवर्ड के जरिए इस सेवा का निःशुल्क उपयोग कर सकेंगे। यह पहल विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी।कार्यक्रम के दौरान संस्थान और ऐप डेवलपर्स के बीच सहयोग संबंधी एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए। अधिकारियों ने बताया कि यह सुविधा 21 जून से पूरे अमेठी जिले में लागू कर दी जाएगी। इसके बाद छात्र प्ले स्टोर से एप्लिकेशन डाउनलोड कर इस निःशुल्क डिजिटल शिक्षण सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Surya Bhan Dwivedi
ABOUT THE AUTHOR

Surya Bhan Dwivedi

Next Story