TRENDING TAGS :
Amethi News: अंकित हत्याकांड: तीसरे दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी ने न्याय की मांग की
Amethi News: अंकित हत्याकांड में तीसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हुआ। पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार टालने की बात कही।
Amethi Ankit murder Case
Amethi News: अमेठी के चर्चित अंकित हत्याकांड में तीसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। लव मैरिज के बाद कथित तौर पर मायके पक्ष द्वारा पति की हत्या से आक्रोशित पत्नी श्वेता ने प्रशासन के सामने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की शर्त रखी है। श्वेता ने कथित तौर पर आरोपियों के एनकाउंटर और उनके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए कहा कि न्याय मिलने के बाद ही वह पति का अंतिम संस्कार करेगी। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
अमेठी में सोमवार को देर शाम हुए चर्चित अंकित हत्याकांड में बुधवार को नया मोड़ उस समय आ गया। जब मृतक की पत्नी श्वेता यादव अपने बच्चों के साथ बुधवार को अपने ससुराल पहुंचीं। पति की हत्या आहत श्वेता ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जिस तरह उनके पति की बेरहमी से हत्या की गई।उसी तरह अपराधियों को भी कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। श्वेता ने कहा कि वह अपने मामा के यहां के गई थी।वही फोन पर उसे जानकारी हुई कि अंकित और सुकई में लड़ाई हो गई। अंकित को कमरे में बंद करके बहुत मारे।
उसने आगे कहा कि सुकई को नहीं पता था कि मैं कहां हूं नहीं तो वह मेरे दोनों बच्चों को और मुझे भी मार डालता।उसने मेरे भाई से धमकी दिया था कि वह कहीं मिल जाएगी तो उसके दोनों बच्चों सहित को जान से मार डालूंगा। उसने आगे कहा कि की जो जो मेरे पति को मारा है सभी लोगों को दौड़कर गोली मार दिया जाए सभी की हत्या की जाए।मै अपने दोनों बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी।गौरतलब है कि गौरीगंज कस्बे के वार्ड नंबर-17 पूरे बान सिंह निवासी अंकित कश्यप की सोमवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मुख्य आरोपी सुखई यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया था।
आपको बता दें कि हौसिला यादव की पुत्री श्वेता तीन साल पूर्व साल 2023 में अचानक घर से गायब हो गई।युवती के परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दिया।पुलिस ने कार्यवाई करते हुए युवती को बरामद किया।युवती के बरामद होने के बाद अंकित कश्यप के साथ उसके प्रेम प्रंसग का खुलासा हुआ। जिसके बाद युवती के बालिग होने की बात चली।उसके बाद ही अंकित अपनी प्रेमिका श्वेता को लेकर दिल्ली चला गया।श्वेता अपने माता पिता की इकलौती बेटी थी
अंकित अपने परिवार के साथ दिल्ली में हंसी खुशी के साथ अपना जीवन यापन कर रहा था।अंकित को श्वेता से दो बच्चे भी हो गये। 31 जुलाई अंकित अपने घर आया। उसकी पत्नी इस दौरान दिल्ली में ही थी।इधर इंटर कास्ट प्रेम विवाह से उसके परिजन आहत थे।सोमवार को अंकित शाम को बाजार से अपने घर जा रहा था।इसी दौरान सुकई के घर वाले पहले से घात लगाए थे।मौका पाकर अंकित को अपने घर में ले जाकर उसकी हत्या कर दिए।
पूरे मामले में सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।नामजद तीन आरोपियों सहित सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।मामले में कठोर कार्यवाही की जायेगी।


