Amethi News: पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पर अराजक तत्वों द्वारा हमला, जांच में जुटी पुलिस

Amethi News : अमेठी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के आवास पर अराजक तत्वों ने हंगामा किया, सोशल मीडिया विवाद को लेकर पुलिस जांच में जुटी।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 27 May 2026 10:08 AM IST
Amethi News: पूर्व कैबिनेट मंत्री के आवास पर अराजक तत्वों द्वारा हमला, जांच में जुटी पुलिस
X

Amethi News

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर मंगलवार को देर शाम अराजक तत्वों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस आवास पर पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की विधायक पत्नी अपने परिवार के साथ रहती है। विधायक के बेटे ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के अमेठी स्थित आवास पर मंगलवार को देर शाम अराजकतत्वों द्वारा गाली गलौज और हंगामा करने का मामला सामने आया है।

पूर्व मंत्री के बेटे अनुराग प्रजापति ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मंगलवार को देर शाम आठ बजे के आस पास आवास विकास कालोनी स्थित विधायक के आवास पर शेर बहादुर यादव, बृजेश यादव ,जय सिंह प्रलाप यादव, बलराम यादव, अनुराग यादव, मनु पाल, विपिन यादव, राजेश याद‌व, शुभम यादव मोटरसाइ‌किल से एवं काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी से लगभग दो से तीन दर्जन लोग विधायक के निज आवास के गेट पर आए।


गेट के बाहर खड़े होकर उनकी माता विधायक महाराजी प्रजापति, एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति एवं पूरे परिवार को मां-बहन की भड्दी भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, जब हमारे पारिवारिक सदस्य सुरेन्द्र प्रजापति एवं घर की महिलाए वीडियो बना रहे थे तब उनका मोवाइल छीन कर पकड़‌कर कई थप्पड़ मारे और बोले कि इसकी शिकायत कहीं किये तो हम लोगों की गाड़ी में हथियार रखा है तुमको और तुम्हारे विधायक अंटी को जान से मार देंगे।

अनुराग प्रजापति ने आगे बताया कि उनकी मां विधानसभा क्षेत्र 186 अमेठी में वर्तमान विधायक है। उनके पिता गायती प्रसाद प्रजापति सपा के कार्यकाल में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे है। उन्होंने अपने परिवार के ऊपर जान माल का खतरा बताया है।विवाद की वजह सोशल मिडिया पर की गई टिप्पणी बताई जा रही है।पूरे मामले में सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने बताया कि, मंगलवार को सायं करीब 08.30 बजे थानाक्षेत्र अमेठी अन्तर्त आवास-विकास में स्थित अमेठी विधायिका के घर पर अराजकतत्वों द्वारा गाली-गलौज व मारपीट करने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर की गई जांच में विधायिका के समर्थक व विपक्षी के मध्य सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर हुये विवाद से घटना का होना पाया गया है । प्रकरण में तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Shalini Rai

Shalini Rai

News Publisher Mail ID - raishalini910@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story