TRENDING TAGS :
Amethi News :नाबालिग के कथित धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी हिरासत में, जांच जारी
Amethi News :अमेठी में नाबालिग दलित किशोरी के अपहरण, कथित धर्मांतरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने युवती को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया।
Amethi News
Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में धर्मांतरण और दुषकर्म का एक घिनौना मामला सामने आया है।जहां एक विशेष समुदाय का युवक गांव के ही एक दलित किशोरी का अपहरण करके फरार हो गया।उसके बाद किशोरी का धर्मांतरण कराकर उसके साथ दुषकर्म किया।यही नहीं परिजनों के विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी देता रहा है। पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक और किशोरी को बरामद कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी के भाई ने बताया कि उसकी नाबालिक बहन को गांव का ही जाबिर नाम का मुस्लिम युवक अपने प्रेम जाल में फंसा कर सोमवार को उसको लेकर फरार हो गया।आगे उसने बताया कि मुस्लिम युवक ने मेरी बहन के साथ मारपीट के दम पर उसका धर्मांतरण कराकर उसके साथ गलत काम किया। हम लोगों को भी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसने धमकाया था कि अगर आप लोग पुलिस के पास जाओगे तो हम जान से मार देंगे।
पीड़ित ने मामले की शिकायत संग्रामपुर थाने की पुलिस से किया मामला धर्मांतरण से जुड़ा होने के चलते पुलिस भी सक्रिय हो गई पुलिस ने आरोपी युवक और किशोरी को मंगलवार को बरामद कर लिया पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर विधि कार्रवाई में जुट गई है ।वहीं पीड़ित परिवार अभी भी डरा सहमा हुआ है।पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिक युवती को एक व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा कर शादी का झांसा देते हुए भगा ले गया था।जिसके संबंध में थाना संग्रामपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए युवती को बरामद कर एवं युवक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


