Amethi News: अमेठी नारी शक्ति सम्मान समारोह में 11 हजार महिलाओं को कंबल, 5 हजार लोगों का सम्मान

Amethi News: गौरीगंज में दीपक सिंह पचेहरी के आयोजन में प्रणव पुरी महाराज ने सुनाई हनुमान कथा, सर्दी से बचाव के लिए बांटे गए कंबल और अंगवस्त्र।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 28 Nov 2026 8:44 PM IST
Amethi News: अमेठी नारी शक्ति सम्मान समारोह में 11 हजार महिलाओं को कंबल, 5 हजार लोगों का सम्मान
X

Amethi News: अमेठी में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह पचेहरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 11 हजार जरूरतमंद महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए, जबकि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करीब पांच हजार लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महामृत्युंजय पीठाधीश्वर प्रणव पुरी महाराज ने हनुमान कथा सुनाई।

अमेठी के गौरीगंज नगर पालिका के नवोदय विद्यालय के सामने मैदान में नारी शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह द्वारा ग्यारह हजार जरूरतमंद महिलाओं को सर्दियों से बचाव के लिए कंबल वितरित किये गए।इसके साथ ही करीब 5000 लोगों को अलग-अलग क्षेत्र से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कंबल वितरण से पहले उज्जैन के पीठाधीश्वर प्रणव पुरी महाराज ने मौजूद लोगों को हनुमान कथा का रसपान कराया।इसके बाद महिलाओं को को कंबल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका गौरीगंज अद्यक्ष के प्रतिनिधि दीपक सिंह पचेहरी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष भवानीदत्त दीक्षित,सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज,महामंत्री आशा बाजपेई,राकेश त्रिपाठी,राजेश विक्रम सिंह,राम प्रसाद मिश्र समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौके पर मौजूद रहे।

Surya Bhan Dwivedi
ABOUT THE AUTHOR

Surya Bhan Dwivedi

वरिष्ठ संवाददाता, अमेठीAmethiSuryaBhanDwivedi@newstrack.vocalwire.com
Next Story