TRENDING TAGS :
Amethi News: भाई ने साथियों संग चाकुओं से की भाई की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Amethi News: अमेठी में भाई की चाकुओं से हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Amethi News(Photo-Social Media)
Amethi News: अमेठी पुलिस ने राम करन हत्या कांड का सनसनी खेज खुलासा मंगलवार को कर दिया।पुलिस ने खुलासा करते हुए कातिल भाई सहित तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चाकू और हत्या की घटना में प्रयुक्त टूटू हांकी भी बरामद किया है। सोमवार को सुबह राम करन का रक्त रंजीत शव उसके गांव के बाहर पड़ा मिला था।
अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने मंगलवार को बताया कि जिले के मुसाफिर खाना थाना क्षेत्र के भद्दौर निवासी रामकरन की हत्या में वांछित तीन आरोपियों को मुसाफ़िर खाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और टूटू हांकी भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गया प्रसाद चौहान पुत्र स्व0 राम नरेश चौहान निवासी ग्राम भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, दीपक चौहान पुत्र गया प्रसाद चौहान निवासी ग्राम भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी,विरई उर्फ तेजवीर सरोज पुत्र जगुनाथ निवासी ग्राम भद्दौर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के रूप में हुई।
पुलिस की इंक्वारी में पता चला कि राम करन और गया प्रसाद सगे भाई है।दोनो के बीच जमीन को काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था।रविवार को भी दोनों बीच विवाद हुआ था।रविवार को गया प्रसाद अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर योजना बनाया कि राम करन को जान से मार दिया जाए।दीपक ने अपने एक अन्य साथी तेज वीर को भी बुला लिया।तीनों ने राम करन के ऊपर चाकू और हांकी से हमला कर मौत के घाट उतार कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


