Amethi News: अमेठी में युवक की गला रेतकर हत्या से सनसनी, परिजनों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

Amethi News: अमेठी के गौरीगंज में 22 वर्षीय युवक अंकित कश्यप की गला रेतकर हत्या से हड़कंप मच गया। घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 3 Aug 2026 11:02 PM IST
Amethi News: अमेठी में युवक की गला रेतकर हत्या से सनसनी, परिजनों ने सड़क पर किया प्रदर्शन
X

Amethi News

Amethi News: जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक युवक की गला रेतकर नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। पड़ोसियों पर युवक को अपने घर में बंद कर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। आनन-फानन में परिजन खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार, मानसिंह का पुरवा निवासी अंकित कश्यप (22 वर्ष) को उसके पड़ोसियों ने अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां अंकित के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) और कई थानों की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई तथा अधिकारियों ने स्थिति को संभाला।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Surya Bhan Dwivedi
ABOUT THE AUTHOR

Surya Bhan Dwivedi

वरिष्ठ संवाददाता, अमेठीAmethiSuryaBhanDwivedi@newstrack.vocalwire.com
Next Story