Amethi News: मासूम की दर्दनाक मौत, गांव के बाहर खेत में मिला शव, मां ने रोते हुए बताया दास्तां

Amethi News: अमेठी में गांव के बाहर खेत में एक मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में मातम छाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 24 May 2026 5:55 PM IST
Amethi News
X

Amethi News(Photo-Social Media)

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है।जहां एक बारह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जिसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज कर मामले की जांच एवं अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

सीओ मुसाफिर खाना अतुल सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र बाजार शुक्ल अन्तर्गत ग्राम पूरे बना मजरे बाहरपुर में खेत में एक 12 वर्षीय बालक शिवम पुत्र रामबरन का शव खेत में पड़ा मिला। मासूम बच्चे का शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। शव पर कोई खास चोट के निशान नहीं दिखाई पड़ रहे है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

शव मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया है।बच्चे की मौत कैसे हुई किसने मारा इसका सही जवाब किसी के पास नहीं है। पुलिस जांच एवं अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई। तक की मां ने रोते बिलखते हुए बताया कि कल शाम को मेरा बच्चा बकरी चराने गया था मैं पूरी सब्जी बनाई थी आने के बाद बच्चे ने खाना खाया उसके बाद कहां चला गया कोई पता नहीं चला घटना के बारे में और पूछने पर उसने बताया कि मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है।

पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि बच्चे के शव मिलने की सूचना मिली थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम है तो भेज दिया है मामले की जांच की जा रही है उसके साथ क्या हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story