'अमेठी से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारें...', कांग्रेस दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा कार्यकर्ता

Lok Sabha Election 2024 : अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस के कई दिग्गजों को मैदान में उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी को अमेठी से प्रत्याशी के तौर पर उतारने की मांग हो रही है।

aman
Report aman
Published on: 6 Nov 2023 1:43 PM GMT (Updated on: 6 Nov 2023 1:57 PM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X

प्रियंका गांधी (Social media)

Amethi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग को लेकर एक कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। कांग्रेस कार्यकर्ता के अनुसार, 'अमेठी गांधी परिवार की कर्मभूमि रही है। इसलिए प्रियंका गांधी को अमेठी से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ना चाहिए। कार्यकर्ता का कहना है जब तक उसे प्रियंका गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने का आश्वासन नहीं मिल जाएगा, तब तक वो धरने पर बैठा रहेगा।

गौरतलब है कि, अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस के कई दिग्गजों को मैदान में उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी को अमेठी से प्रत्याशी के तौर पर उतारने की मांग हो रही है। एक कार्यकर्ता इस मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया।

पार्टी के भीतर से उठती रही है मांग

उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस पार्टी के लिए 2024 लोकसभा चुनाव अहम है। पार्टी के लिए करो या मरो की स्थिति है। इसलिए कांग्रेस के भीतर से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने की बातें लगातार उठती रही हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के तौर पर प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने की बात समय-समय पर होती रही है। इस बार कांग्रेस के एक समर्पित कार्यकर्ता ने अमेठी में पार्टी के जिला दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी का नाम इसी तरह 2019 के आम चुनावों से पहले भी सामने आया था। अब देखना होगा कि, प्रियंका क्या इस बार अमेठी से ताल ठोकेंगी।

अमेठी से रहा है पुराना नाता

प्रियंका गांधी ने अब तक अपने भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के लिए चुनावों में वोट मांगती है नजर आती रही हैं। अमेठी से जब राहुल सांसद हुआ करते थे प्रियंका का वहां आना-जाना लगा रहता था। लेकिन, उनके हारते ही उन्होंने भी किनारा कर लिया है। ऐसे में जब अब अमेठी से उन्हें मैदान में उतारने की मांग उठी है तो देखना होगा किया कांग्रेस का अगला कदम क्या होता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story