Amethi News: बिजली संकट पर सांसद किशोरी लाल शर्मा का सीएम योगी को पत्र, उठाई ये मांग

Amethi News: भीषण गर्मी और हीट अलर्ट के बीच अमेठी में लगातार बिजली कटौती से परेशान जनता को राहत दिलाने के लिए सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सीएम योगी से हस्तक्षेप की मांग की।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 23 May 2026 6:39 PM IST
MP Kishore Lal Sharmas letter to CM Yogi on electricity crisis, raising this demand
X

बिजली संकट पर सांसद किशोरी लाल शर्मा का सीएम योगी को पत्र, उठाई ये मांग (Photo- Newstrack)

Amethi News: अमेठी। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।सांसद किशोरी लाल शर्मा ने यूपी सीएम को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। सांसद ने भीषण गर्मी और हीट अलर्ट के बीच बाधित विद्युत आपूर्ति को किसानों, छात्रों और आम जनजीवन के लिए गंभीर समस्या बताते हुए अघोषित कटौती पर जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

अनियमित बिजली कटौती से परेशान है जनता

कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है।सांसद किशोरी लाल शर्मा ने 21 मई 2026 को भेजे गए पत्र में कहा है कि 37-गौरिगंज क्षेत्र अंतर्गत अमेठी लोकसभा के मुसाफिरखाना इलाके में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित चल रही है। जनता अनियमित बिजली कटौती से परेशान है।

जिससे किसानों को सिंचाई कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में सांसद ने उल्लेख किया कि क्षेत्र के लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। रात में बार-बार बिजली जाने से आम नागरिकों को उमस भरी गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय अधिकारियों से कई बार संपर्क कर विद्युत आपूर्ति ठीक कराने का प्रयास किया गया। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सांसद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में हीट अलर्ट जारी है और ऐसे समय में लगातार बिजली कटौती बच्चों की पढ़ाई और आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर डाल रही है।

समस्या का जल्द समाधान कराने की अपील

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं और जनहित में अघोषित बिजली कटौती की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए।

इलाके में बढ़ती गर्मी और बिजली संकट को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन और रात दोनों समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरेलू कामकाज से लेकर खेती तक प्रभावित हो रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story