Amethi News: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Amethi News: गौरीगंज स्थित सपा जिला कार्यालय में आयोजित सभा में नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 22 Nov 2026 5:21 PM IST
SP workers pay tribute on Mulayam Singh Yadavs birth anniversary
X

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि (Photo- Newstrack)

Amethi News: अमेठी में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को गौरीगंज स्थित पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और समाजवादी विचारधारा को याद किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने तथा समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

समाजवादी पार्टी अमेठी के जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने रविवार को बताया कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गौरीगंज में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित किया। उन्होंने गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचित वर्गों के हितों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उनके विचार और संघर्ष हमेशा समाजवादी आंदोलन को प्रेरणा देते रहेंगे।

नेताजी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने नेताजी के बताए रास्ते पर चलने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, जिला महासचिव एडवोकेट अरशद अहमद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी मजदूर सभा राम सिंह, डॉ. सिंधुजीत सिंह, विमलेश सरोज, शिवप्रताप यादव, जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा एडवोकेट, बजरंग श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Surya Bhan Dwivedi
ABOUT THE AUTHOR

Surya Bhan Dwivedi

वरिष्ठ संवाददाता, अमेठीAmethiSuryaBhanDwivedi@newstrack.vocalwire.com
Next Story