TRENDING TAGS :
Amethi News: अमेठी में राजेश मसाला ने इलाज के लिए बढ़ाया हाथ,सहयोग राशि पाकर मुदित हुए जरूरत मंद
Amethi News: अमेठी में राजेश मसाला ने जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इलाज के लिए मिली सहायता राशि पाकर लाभार्थी ने आभार जताया। सामाजिक सरोकार की यह पहल लोगों के लिए प्रेरणा बनी।
Amethi News(Photo-Social Media)
Amethi News: जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश मसाला जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के इलाज में मदद के लिए लगातार सहयोग का हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को तीन जरूरतमंद लोगों के लिए कुल चालीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किया। दुख की इस घड़ी में जरूरत मंदों के लिए यह राशि किसी मरहम से कम से नहीं है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी राजेश मसाला ने खौपुर निवासी ओम प्रकाश मौर्य को पैर के ऑपरेशन के लिए 20 हजार की आर्थिक मदद दी। वहीं चडेरिया, संग्रामपुर निवासी अनिल विश्वकर्मा के इलाज के लिए 10 हजार तथा डिहवा निवासी ओमप्रकाश धुरिया को 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।आर्थिक सहायता मिलने पर लाभार्थियों और उनके परिजनों ने राजेश मसाला का आभार जताया।
इस अवसर पर राजेश मसाला ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है। आर्थिक अभाव के कारण किसी व्यक्ति का इलाज प्रभावित न हो, इसके लिए वह अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।क्षेत्र में राजेश मसाला द्वारा जरूरतमंदों के उपचार, शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं के लिए समय-समय पर की जा रही आर्थिक मदद की स्थानीय लोगों ने सराहना की।


