Amethi News: अमेठी पहुंचे नीति आयोग के निदेशक, विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, दिए निर्देश

Amethi News: vfनीति आयोग के निदेशक मोहम्मद जुबैर अली हाशिम ने अमेठी में विकास योजनाओं का निरीक्षण कर कम प्रदर्शन वाले सूचकांकों में सुधार के निर्देश दिए।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 13 Aug 2026 9:12 PM IST
Amethi News:  अमेठी पहुंचे नीति आयोग के निदेशक, विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, दिए निर्देश
X

Amethi News

Amethi News: नीति आयोग भारत सरकार के निदेशक मोहम्मद जुबैर अली हाशिम गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने अमेठी पहुंचे।जहां उन्होंने जिले के आकांक्षात्मक विकासखंड शुकुल बाजार में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का स्थलीय निरीक्षण किया।मोहम्मद जुबैर अली हाशिम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल और कृषि क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जल जीवन मिशन की परियोजना और एफपीओ का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की स्थिति परखी। इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में विभागवार सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कम प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नीति आयोग भारत सरकार के निदेशक मोहम्मद जुबैर अली हाशिम ने गुरुवार को अमेठी में पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम का उद्देश्य विकास की मुख्यधारा से जुड़े प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा विकास के मानकों में सतत सुधार लाना है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं नियमित मॉनिटरिंग आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से नवाचार आधारित कार्यप्रणाली अपनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने समीक्षा के दौरान आश्वस्त किया कि नीति आयोग द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। आकांक्षात्मक विकासखंड शुकुल बाजार के सभी प्रमुख सूचकांकों में अपेक्षित सुधार लाने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बैठक के अंत में अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता, योजनाओं की पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आकांक्षात्मक विकासखंड शुकुल बाजार विकास के मानकों पर बेहतर प्रदर्शन कर सके।

के आकांक्षात्मक विकासखंड शुकुल बाजार का दौरा कर विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल एवं पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नीति आयोग के निदेशक ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत महोना पश्चिम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं, दवा उपलब्धता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य संबंधी सूचकांकों में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने पंचायत भवन का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न जनसेवाओं एवं डिजिटल सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर शैक्षिक गतिविधियों, बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा सीखने के स्तर में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए।

Surya Bhan Dwivedi
ABOUT THE AUTHOR

Surya Bhan Dwivedi

वरिष्ठ संवाददाता, अमेठीAmethiSuryaBhanDwivedi@newstrack.vocalwire.com
Next Story