Amethi News: चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग

Amethi News: अमेठी में सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 6 Oct 2026 7:06 PM IST
SP protests against Election Commission, demands resignation of Gyanesh Kumar
X

चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग (Photo- Newstrack)

Amethi News: अमेठी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के लगाए नारे लगाए। जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने बीजेपी को आतंकवादी बताया।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरीके से पूरे देश में चुनाव आयोग का भ्रष्टाचार फैला हुआ है। चुनाव आयोग के कारण जिस तरीके से मेरा लोकतंत्र खतरे में है। मेरा संविधान खतरे में है, मेरा देश खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस तरीके से केवल एक व्यक्ति को बचाने का काम कर रही है। यह भारतीय जनता पार्टी नहीं, यह भारतीय भ्रष्टाचारी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि अगर तुम महाभ्रष्टाचारी, पापी, अत्याचारी को बचाने का काम कर रहे हो, जिसने देश के संविधान को खतरे में डाला है, मैं मांग करता हूं कि इनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।इन पर देशद्रोह का मुकदमा लगना चाहिए और जेल भेज करके इनको फांसी होनी चाहिए। ये देशद्रोही हैं, ये आतंकवादी हैं।

समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि आज जिस तरह से देखा जाए कि हमारे जिला अध्यक्ष जी की अगुवाई में जो है यह धरना-प्रदर्शन हो रहा है। ज्ञानेश कुमार जो हैं वह भारतीय जनता पार्टी के लिए चोरी करने का काम कर रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

उसी को लेकर आज हम लोग यहां पर धरना-प्रदर्शन का काम कर रहे हैं। जब तक चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा नहीं होता और उनकी गिरफ्तारी नहीं होती, तो हम लोग ऐसे ही जो है सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष आज प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर गया है। भारतीय जनता पार्टी जो चंदा चोरों की जो पार्टी है, इसको भगाने का काम करेंगे।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक कचौड़ी, दो समोसा, इन चोरों का क्या भरोसाजैसे राजनीतिक नारे भी लगाए। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और चुनाव आयोग को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तो समाजवादी पार्टी उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।

Surya Bhan Dwivedi
ABOUT THE AUTHOR

Surya Bhan Dwivedi

वरिष्ठ संवाददाता, अमेठीAmethiSuryaBhanDwivedi@newstrack.vocalwire.com
Next Story