TRENDING TAGS :
Amethi News: देवर ने भाभी के साथ किया ये काम, हत्या, फिर रची आत्महत्या' की झूठी कहानी
Amethi News: अमेठी में खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद महिला की मौत हुई। पुलिस ने 24 घंटे में देवर को पकड़ा, पूछताछ में घटना का राज खुला और मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है।
देवर ने भाभी के साथ किया ये काम, हत्या, फिर रची आत्महत्या' की झूठी कहानी (Photo- Newstrack)
Amethi News: अमेठी पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर महिला के कातिल को गिरफ्तार कर मौत का राज खोल दिया।पुलिस पूंछ तांछ में आरोपी देवर ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। आरोपी देवर ने पुलिस पूंछ तांछ में खुलासा किया कि भोजन बनाने को लेकर हुए विवाद में हमने अपनी भाभी की हत्या कर दिया था। खुद बचने के लिए साजिश रच दिया किया की उसकी भाभी ने खुद चाकू से आत्म हत्या कर लिया।आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने शुक्रवार को बताया कि जिले के थाना जामो पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 203/26 धारा 103(1) बीएनएस थाना जामो में वांछित अभियुक्त देवा पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम पूरे दीवान मजरे पूरे चितई थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
खाना बनाने व खाना देने को लेकर विवाद हो गया
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मेरी भाभी काफी दिनों से अपने मायके में थी हमारे घर पर खाना बनाने वाला कोई नहीं था । बहुत समझाने के बाद वह गुरुवार को घर आयी थी । खाना बनाने व खाना देने को लेकर विवाद हो गया इसी दौरान गुस्से में मैनें उनकी गर्दन दबा दिया जिससे वह बेहोश हो गयी तब मैं बगल में रखे लोहे के फन्टी से कई बार उसने चेहरे व सिर पर मार दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
घर में ही लोहे की फन्टी छिपाकर बाहर चला गया जब काफी लोग मेरे घर पर आ गये तब मैं वापस घर आया और लोगों को बताया कि घर में चावल दाल अनाज नहीं था इसी लिये भाभी गुस्से में अपने को चाकू मार लिया है। सब्जी काटने वाले चाकू में खून लगाकर पास में ही रख दिया था जिससे लोग मुझ पर शक न करें ।
अभियुक्त की निशानदेही पर बक्से से आलाकत्ल लोहे की फन्टी बरामद किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना जामो पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जामों पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।


