'3 इडियट्स' का चतुर याद आ गया! AMU में नाइजीरियाई छात्र ने हिंदी भाषण से जीता दिल, "सेक्रेटरी बना तो सबको AC दूंगा!"

AMU Nigerian Student Speech: AMU में नाइजीरियाई छात्र अय्यूबी की हिंदी स्पीच वायरल हो गई। ‘3 इडियट्स’ स्टाइल में दी गई प्रस्तुति ने छात्रों का दिल जीत लिया और खूब तालियां बजीं।

Akriti Pandey
Published on: 30 April 2026 12:44 PM IST (Updated on: 30 April 2026 1:39 PM IST)
AMU Nigerian Student Speech
X

AMU Nigerian Student Speech

AMU Nigerian Student Speech: Aligarh Muslim University के नदीम तरीन हॉस्टल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान और खुश कर दिया। नाइजीरियाई छात्र अय्यूबी ने अपनी शानदार हिंदी स्पीच से न सिर्फ मंच पर धमाल मचाया बल्कि पूरे हॉल को तालियों से गूंजा दिया।

‘3 इडियट्स’ के चतुर रामलिंगम स्टाइल में दी स्पीच

बीटेक सेकंड ईयर केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र अय्यूबी ने अपनी प्रस्तुति में बॉलीवुड फिल्म 3 Idiots के मशहूर किरदार ‘चतुर रामलिंगम’ की शैली अपनाई। उन्होंने उसी फिल्मी अंदाज में हिंदी संवाद बोले, जिससे वहां मौजूद छात्र काफी उत्साहित हो गए।

तालियों की गूंज और छात्रों का जश्न

जैसे ही अय्यूबी की स्पीच खत्म हुई, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया। छात्रों ने उत्साह में आकर उन्हें कंधों पर उठा लिया और जोरदार जश्न मनाया। यह पल कार्यक्रम का सबसे यादगार क्षण बन गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा था आयोजन

एमटेक फर्स्ट ईयर के छात्र फैसल त्यागी और अय्यूबी ने बताया कि यह प्रस्तुति यूनिवर्सिटी की सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा थी। इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को एक-दूसरे की संस्कृति और भाषा को समझने का मौका देते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अय्यूबी की स्पीच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी हिंदी पकड़ और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कैंपस से बाहर निकलकर यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

भाषा और संस्कृति से जुड़ाव का संदेश

छात्रों का कहना है कि ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि अलग-अलग देशों से आए छात्रों के बीच आपसी समझ और दोस्ती भी बढ़ाते हैं। अय्यूबी की यह प्रस्तुति अब AMU के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गई है।

Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story