TRENDING TAGS :
दशहरे के बाद यूपी में एक और छुट्टी, सात अक्टूबर को स्कूल-दफ्तर, बैंक सब बंद, आदेश जारी
UP Holiday News: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की मांग की थी।
Holiday on October 7
Holiday on October 7: उत्तर प्रदेश में दशहरे के बाद मंगलवार (सात अक्टूबर 2025) को सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सार्वजनिक अवकाश के एलान के बाद शनिवार को आदेश जारी कर दिया है। सीएम योगी ने श्रावस्ती में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सात अक्टूबर को यूपी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी।
वाल्मीकि धर्म समाज ने की थी मांग
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की मांग की थी। समाज के पदाधिकारियों ने सरकार से सात अक्टूबर 2025 को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने को लेकर ज्ञापन भी सौंपे थे। वाल्मीकि समाज के मुताबिक पहले इस अवसर पर सरकारी अवकाश होता था। लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। 2025 से यह परंपरा फिर से शुरू की जा रही है।
सरकार ने फिर पुरानी परंपरा के मुताबिक वाल्मीकि समाज की मांगों को स्वीकार करते हुए 7 अक्टूबर (मंगलवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सात अक्टूबर को यूपी में सभी स्कूल, कॉलेज, संस्थान और बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही दीवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर भी राज्य में अवकाश रहेगा। वहीं 28 अक्टूबर को भी महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष्य में यूपी के सभी सरकारी, गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान और बैंक बंद रहेंगे।
महिला कर्मियों के लिए विशेष छुट्टियां
वहीं यूपी में महिला कर्मचारियों के लिए साल भर में पांच विशेष छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। जिसमें से तीन अवकाश खत्म हो चुके है। वहीं अक्टूबर माह दो और छुट्टियां मिलेगी। जिसमें पहली 10 अक्टूबर को करवा चौथ पर प्रदेश भर की महिला शिक्षकों का अवकाश रहेगा। वहीं 13 अक्टूबर को अहोई अष्टमी के अवसर पर महिलाओं को अवकाश मिलेगा। उल्लेखनीय है कि महिला कर्मचारियों को संकट चतुर्थी, हरियाली तीज, हलषष्ठी, करवा चौथ और अहोई अष्टमी की पांच विशेष अवकाश मिलते हैं।


