UP चुनाव में अनुप्रिया पटेल किसके साथ? खुद सबसे बड़े सस्पेंस से उठाया पर्दा, फूंका चुनावी बिगुल

UP Election Anupriya Patel: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने गठबंधन को लेकर बड़ा सस्पेंस खत्म कर दिया है। उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी भाजपा नीत एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

Harsh Srivastava
Published on: 2 Aug 2026 10:09 PM IST
UP चुनाव में अनुप्रिया पटेल किसके साथ? खुद सबसे बड़े सस्पेंस से उठाया पर्दा, फूंका चुनावी बिगुल
X

UP Election Anupriya Patel: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने रविवार को एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी यूपी का आगामी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए (NDA) गठबंधन के साथ मिलकर ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में शामिल रहते हुए उनकी पार्टी ने हमेशा से पिछड़े, दलित और वंचित समाज के हकों की लड़ाई पूरी निष्ठा के साथ लड़ी है।

अनुप्रिया पटेल किसके साथ

रविवार दोपहर लगभग 1 बजे अनुप्रिया पटेल बहराइच जिले में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं। वहां उपस्थित विशाल जनसमुदाय और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से चुनावी मैदान में डट जाएं ताकि आने वाले चुनावों में अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की जा सके। अनुप्रिया ने कार्यकर्ताओं से राज्य में एक बार फिर एनडीए की मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

जातिगत जनगणना और राम मंदिर मुद्दे पर रखी अपनी बात

अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर भी बेबाक राय रखी। जातिगत जनगणना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय उनकी पार्टी की पुरानी और मुख्य मांगों में से एक था, जो लंबे संघर्ष के बाद पूरा हुआ है। वहीं, अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर गहरा दुख जताते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले की पारदर्शी जांच करा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पप्पू यादव के प्रदर्शन और पेपर लीक पर दिया कड़ा संदेश

सांसद पप्पू यादव द्वारा किए गए हालिया विरोध-प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर किसी को विरोध दर्ज कराने की आजादी है। हालांकि, विरोध प्रदर्शन का तरीका ऐसा कभी नहीं होना चाहिए जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हों। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह किसी एक प्रदेश की नहीं बल्कि पूरे देश की गंभीर समस्या है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने कठोर कानून बनाए हैं। इस सम्मेलन में नानपारा के विधायक राम निवास वर्मा और जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story