ASSOCHAM में UP और UK के लिए मुकेश बहादुर सिंह बने गवर्नमेंट अफेयर्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

ASSOCHAM UP & UK: ASSOCHAM UP & UK ने मुकेश बहादुर सिंह को वर्ष 2026-28 के लिए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (गवर्नमेंट अफेयर्स) नियुक्त किया। जानिए नियुक्ति और संगठन की नई दिशा के बारे में।

Newstrack Network
Published on: 28 July 2026 9:07 PM IST (Updated on: 28 July 2026 9:16 PM IST)
UP News
X

UP News

ASSOCHAMUP & UK: द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ उत्तर प्रदेश एंड उत्तराखंड (ASSOCHAMUP & UK) ने मुकेश बहादुर सिंह को वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (गवर्नमेंट अफेयर्स) नियुक्त किया है।

संस्था की ओर से जारी आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि मुकेश बहादुर सिंह को सरकारी मामलों (गवर्नमेंट अफेयर्स) का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उनके नेतृत्व में ASSOCHAMUP & UK को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सरकार तथा नीति-निर्माताओं के साथ अपने समन्वय को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद है। साथ ही उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।

ASSOCHAMUP & UK परिवार ने मुकेश बहादुर सिंह का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनका मार्गदर्शन संगठन की गतिविधियों को नई दिशा देगा और उद्योग जगत तथा सरकार के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह नियुक्ति संबंधी घोषणा एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ उत्तर प्रदेश के सीनियर सेक्रेटरी अभिषेक माथुर द्वारा जारी की गई।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story