पहले असद, अब अबान...अतीक परिवार के साथ झांसी का ऐसा कनेक्शन, जिसने सबको चौंकाया

Atiq Ahmed Son Death: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे पहले बड़े बेटे असद का एनकाउंटर भी झांसी में हुआ था। अबान की मौत के बाद शाइस्ता परवीन के सामने आने को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Aditya Kumar Verma
Published on: 6 Aug 2026 5:49 PM IST
Atiq Ahmed Son Death
X

Image Source- Social Media

Atiq Ahmed Son Death: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सबसे बड़े माफिया रहे अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके परिवार से जुड़ी एक और बड़ी घटना सामने आई है। साल 2023 में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पत्रकार बनकर आए हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अतीक के पांच बेटों में से एक बेटे असद का पुलिस एनकाउंटर (Encounter) कर चुकी है। अब छोटे बेटे अबान की भी सड़क हादसे में मौत हो गई है। खास बात यह है कि अतीक के बेटे के एनकाउंटर और छोटे बेटे की मौत, दोनों घटनाएं झांसी (Jhansi) में हुई हैं। ऐसे में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि झांसी अतीक के बेटों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है।

असद का एनकाउंटर और अबान की मौत

पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर (Encounter) झांसी (Jhansi) जिले में किया था। अब छोटे बेटे अबान की मौत भी झांसी में हुए सड़क हादसे (Road Accident) में हो गई है। दोनों घटनाएं एक ही जिले में होने के बाद इस संयोग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

शाइस्ता परवीन को लेकर उठने लगे सवाल

अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की हत्या के बाद यह चर्चा थी कि उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) अपने पति और बेटे को मिट्टी देने के लिए प्रयागराज पहुंचेगी। लेकिन शाइस्ता आज तक वहां नहीं पहुंची। फरार चल रही शाइस्ता कहां है, इसकी जानकारी अब तक किसी के पास नहीं है।

अब छोटे बेटे अबान की मौत के बाद एक बार फिर शाइस्ता परवीन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि पति और बड़े बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने वाली शाइस्ता क्या अब छोटे बेटे को आखिरी विदाई देने पहुंचेगी। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर कड़ी निगरानी बनाए हुए है।

राजू पाल हत्याकांड के बाद तेज हुई थी कार्रवाई

24 फरवरी 2023 को प्रयागराज (Prayagraj) में पूर्व विधायक राजू पाल (Raju Pal) की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद सरकार की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सदन में माफियाओं को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने लगातार कार्रवाई शुरू की। इस मामले में अतीक अहमद के भाई अशरफ और बड़े बेटे असद अहमद को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने जब घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) की जांच की तो उसमें असद दिखाई दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) और एसटीएफ (STF) उसकी तलाश में जुट गई।

लोकेशन बदलते-बदलते झांसी पहुंचा था असद

पुलिस के अनुसार असद लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और छिपते-छिपाते झांसी (Jhansi) पहुंच गया था। पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला तो टीम ने उसका पीछा किया। पुलिस को एक बाइक पर असद और उसका साथी गुलाम जाते दिखाई दिए। पीछा किए जाने पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें असद और उसका साथी गुलाम मारे गए।

झांसी सड़क हादसे में गई अबान की जान

अब छोटे बेटे अबान ने भी झांसी (Jhansi) में ही दम तोड़ दिया। यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे (Kanpur-Jhansi National Highway) पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक कानपुर से झांसी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार क्रेटा कार (Creta Car) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक मृतक की पहचान अतीक अहमद के बेटे अबान के रूप में हुई है। दूसरे मृतक और अन्य घायलों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला।

शाइस्ता परवीन के आने की चर्चा फिर तेज

तीन साल पहले अतीक अहमद की हत्या के बाद उसके जनाजे में शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) के शामिल होने को लेकर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन वह आज तक अतीक की कब्र पर नहीं पहुंची। अब छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस बार शाइस्ता अपने बेटे को आखिरी विदाई देने पहुंचेगी। यह सवाल फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

अतीक के परिवार में अब कौन-कौन बचा?

अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की मौत के बाद उसका परिवार लगातार बिखरता चला गया। अतीक की हत्या, बड़े बेटे असद के एनकाउंटर (Encounter) और अब छोटे बेटे अबान की मौत के बाद परिवार में कई बड़े बदलाव हो चुके हैं। पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) पहले से फरार है। सबसे बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल (Lucknow Jail) में बंद है। दूसरे नंबर का बेटा अली झांसी जेल (Jhansi Jail) में बंद है। अब केवल चौथे नंबर का बेटा अहजम जेल से बाहर है।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story