Auraiya News : सोलर प्लांट की बिजली लाइन पर किसानों का विरोध, खेतों में खंभे गाड़ने का आरोप

Auraiya News : औरैया में सोलर प्लांट की बिजली लाइन को लेकर किसानों ने खेतों के बीच खंभे गाड़ने का विरोध किया।

Ashraf Ansari
Published on: 11 May 2026 9:15 PM IST
Auraiya News : सोलर प्लांट की बिजली लाइन पर किसानों का विरोध, खेतों में खंभे गाड़ने का आरोप
X

 Auraiya News 

Auraiya News : औरैया जनपद के आनेपुर मौजा में पीएम कुसुम योजना के तहत स्थापित किए जा रहे सोलर प्लांट को लेकर किसानों और कंपनी कर्मचारियों के बीच विवाद खड़ा हो गया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्लांट के कर्मचारी उनकी खेती वाली जमीन के बीचों-बीच बिजली के खंभे गाड़कर लाइन निकाल रहे हैं, जिससे उनकी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है और भविष्य में किसी बड़े हादसे का खतरा भी बना हुआ है। किसानों का कहना है कि बिना उनकी सहमति के खेतों के ऊपर से बिजली लाइन बिछाई जा रही है, जिससे खेती करना मुश्किल हो जाएगा।

मामले को लेकर किसानों ने प्रशासन से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।जानकारी के अनुसार, आनेपुर मौजा में आरएबीसी सॉल्यूशन एबीटी लिमिटेड द्वारा सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी मनमाने तरीके से खेतों के बीच बिजली के खंभे लगा रहे हैं और लाइन बिछाने का कार्य कर रहे हैं। इससे उनकी खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों ने यह भी कहा कि खेतों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली लाइन भविष्य में जानलेवा हादसों का कारण बन सकती है।

सोमवार को करीब आधा दर्जन किसान मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से काम रोकने की बात कही, लेकिन कर्मचारियों ने काम बंद नहीं किया। इसके बाद किसानों ने प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही देवकली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया।कुछ देर बाद सीओ सिटी अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा और महिला पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

खरका गांव निवासी किसान गुलाब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी आनेपुर मौजा स्थित जमीन पर खेतों के बीच खंभे लगाए जा रहे थे और विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया।उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की गई। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिजली के खंभे केवल खेतों की मेड़ पर ही लगाए जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story