TRENDING TAGS :
Auraiya News: एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग, जन जागरण समिति ने सौंपा 99वां ज्ञापन
Auraiya News: औरैया में जन जागरण समिति ने एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून में संशोधन की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम 99वां ज्ञापन सौंपा। समिति ने फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच और सरकारी धनराशि की वसूली की मांग की।
Auraiya News
Auraiya News: औरैया में जन जागरण समिति ने एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने और इसमें संशोधन की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम 99वां ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को जिला मुख्यालय ककोर में प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अनन्या त्रिवेदी को ज्ञापन दिया गया। समिति ने मांग की कि एक्ट के तहत दर्ज फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और ऐसे मामलों में दी गई सरकारी धनराशि की वसूली की जाए।
समिति के संयोजक महेश पांडे ने बताया कि संगठन पिछले 99 महीनों से लगातार प्रत्येक महीने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दे रहा है। इसके बावजूद अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आरटीआई के माध्यम से राष्ट्रपति कार्यालय से जानकारी मांगी गई थी, जिसमें पता चला कि समिति की ओर से भेजा गया ज्ञापन राष्ट्रपति कार्यालय तक नहीं पहुंचा है। इस पर समिति ने नाराजगी जताते हुए संशोधन होने तक ज्ञापन देने का अभियान जारी रखने की बात कही।महेश पांडे ने बताया कि 19 दिसंबर 2026 को 100वां ज्ञापन सौंपा जाएगा। इससे पहले 12 से 19 दिसंबर तक जिला मुख्यालय ककोर में प्रतिदिन सत्याग्रह किया जाएगा।
इस दौरान जिले के नागरिकों से उनकी राय ली जाएगी और प्राप्त सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। समिति का कहना है कि एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक संशोधन होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।वहीं, समिति ने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवतियों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष निर्धारित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम 49वां ज्ञापन भी सौंपा। इसमें प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य किए जाने की मांग उठाई गई।इस मौके पर गिरीश तिवारी, सुरेश सिंह, मिलन चौबे, राहुल कुमार दीक्षित, गंगा चरण, सविता, सर्वेश कुमार दीक्षित, राम शरण वाथम, सुरेश तिवारी, हरगोविंद बाजपेई, दिनेश चन्द्र कुशवाहा और संतोष सिंह सेंगर सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


