TRENDING TAGS :
Auraiya: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग, संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपा पत्र
Auraiya News: प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र सौंपकर वेतन, ईपीएफ, पदोन्नति और पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामलों के जल्द निस्तारण का आग्रह किया।
Auraiya News
Auraiya News: औरैया में शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश ने कानपुर मंडल के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है। महासंघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ल ने इस संबंध में संयुक्त शिक्षा निदेशक, कानपुर मंडल को पत्र सौंपा है।महासंघ ने मंडल के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के नॉमिनी प्रपत्र भरवाने की मांग की है। साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बकाया ईपीएफ की धनराशि उनके संबंधित खातों में जमा कराने का मुद्दा भी उठाया गया है।
महासंघ ने चौधरी विश्राम सिंह भारतीय इंटर कॉलेज, औरैया के परिचारक दिलीप कुमार बाथम को लिपिक पद पर पदोन्नति देने की मांग की है। वहीं, विद्यालय के लिपिक अतुल कुमार पोरवाल के बकाया वेतन का भुगतान कराने की भी मांग की गई है।बेला स्थित कुंवर हनुमंत सिंह इंटर कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारी अभिषेक कुमार के जनवरी से अगस्त 2025 तक के आठ माह के लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग पत्र में की गई है।इसी तरह श्री श्याम लाल विद्यालय, रुरुखुर्द, औरैया के अंकित कुमार के पांच माह, आदर्श विद्यालय, बिधूना के रजनीश पांडे के तीन माह और नारायण इंटर कॉलेज, अछल्दा के कुलदीप मिश्र के चार माह के लंबित वेतन का भुगतान कराने का मामला भी उठाया गया है।
महासंघ ने मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, गुरसहायगंज के सहायक लिपिक बाबूराम कश्यप की पारिवारिक पेंशन से संबंधित लंबित पत्रावली का निस्तारण कराने की मांग की है। साथ ही आश्रित विधवा पुत्री सीमा पांडे का नाम पारिवारिक पेंशन के पात्र सदस्यों की सूची में शामिल कराने का आग्रह किया गया है।महासंघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से सभी लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान से लंबे समय से परेशान शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को राहत मिल सकेगी।


