TRENDING TAGS :
Auraiya News: बिधूना सिविल न्यायालय में मनाया गया संविधान दिवस, दिलाई गई शपथ
Auraiya News: औरैया के बिधूना सिविल न्यायालय परिसर में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर सिविल जज कुशाग्र मिश्रा ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया
Auraiya News
Auraiya News: औरैया में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को बिधूना स्थित सिविल न्यायालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुशाग्र मिश्रा ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। साथ ही सभी को देश की एकता, अखंडता बनाए रखने तथा संविधान का पालन और उसकी रक्षा करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर सिविल जज कुशाग्र मिश्रा ने कहा कि संविधान में निर्धारित मूल कर्तव्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोगों को संविधान के आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। इसके साथ ही महिलाओं का सम्मान, हिंसा से दूरी, आपसी भाईचारे और बंधुता को बढ़ावा देना भी जरूरी है।उन्होंने सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ पर्यावरण की रक्षा करने पर भी जोर दिया। कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, जिससे समाज में समानता, सद्भाव और न्याय की भावना मजबूत हो सके।
कार्यक्रम में बताया गया कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, कानून के शासन और न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर नगर के शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस मौके पर अतीक मंसूरी पेशकार, प्रशांत शुक्ला, विनय शुक्ला, मनीष, अनुज, युवराज सहित न्यायालय कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं पीएलवी ग्रुप लीडर राघवेन्द्र प्रताप सिंह गौर उर्फ राघव, योगेश कुमार स्वामी, बेद प्रकाश राजपूत तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।


