Auraiya News : राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी की बैठक संपन्न, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Auraiya News :दिबियापुर में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Ashraf Ansari
Published on: 14 Jun 2026 7:42 PM IST
Auraiya News : राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी की बैठक संपन्न, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
X

Auraiya News: राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन की जिला कार्यकारिणी एवं आम सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर पंचायत कार्यालय दिबियापुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे मुख्य अतिथि तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र निरंजन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले और मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री (पूर्व प्रधानाचार्य) ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कौशल किशोर पांडे ने संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी हिंदू समाज की सेवा, एकता और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई तथा कार्यकर्ताओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार को गति देने के लिए मंडल और जिला स्तर पर कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें विष्णु दत्त शुक्ल आचार्य को मंडल महामंत्री कानपुर मंडल, रमेश कुमार शुक्ल, अमरनाथ दीक्षित और अवध मुरारी अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, अरुण कुमार त्रिपाठी को जिला महामंत्री, प्रतिमा अवस्थी को महिला विंग की जिलाध्यक्ष, रेखा मिश्रा को महिला विंग की जिला महामंत्री, नीता सिंह को दिबियापुर विधानसभा महिला विंग अध्यक्ष, हरिभूषण सिंह चौहान को जिला संयुक्त मंत्री, ऋषि कुमार प्रजापति को बिधूना विधानसभा अध्यक्ष, रवि प्रकाश को नगर अध्यक्ष दिबियापुर तथा पुष्पराज अग्निहोत्री को जिला सचिव नामित किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को शीघ्र अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठित करने और संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र निरंजन ने अपने संबोधन में सनातन धर्म में सात रंगों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये रंग प्रकृति, ऊर्जा और जीवन के विभिन्न स्वरूपों के प्रतीक हैं तथा मानव शरीर के सात चक्रों से भी जुड़े माने जाते हैं।कार्यक्रम में अमरनाथ दीक्षित, विष्णु दत्त शुक्ल आचार्य, प्रतिमा अवस्थी, पुष्पराज अग्निहोत्री, भागवताचार्य शिवकुमार दुबे, डॉ. रामचंद्र दीक्षित, रमेश कुमार शुक्ल और कमलेश नारायण दुबे सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। बैठक में लगभग 100 हिंदू सनातनी भाई-बहनों ने भाग लिया और संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा की गई।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story