Auraiya News: तीन वर्ष पूरे होने पर नगर पालिका अनुप गुप्ता का भव्य स्वागत, गिनाईं विकास की उपलब्धिया

Auraiya News: औरैया में कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुप गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया गया।

Ashraf Ansari
Published on: 29 May 2026 2:44 PM IST
Auraiya News
X

Auraiya News(Photo-Social Media)

Auraiya News: नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनुप गुप्ता के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, सभासद, व्यापारी तथा क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर अध्यक्ष का अभिनंदन किया तथा उनके तीन वर्ष के कार्यकाल को विकास और जनसेवा के लिए समर्पित बताया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि, अनुप गुप्ता के नेतृत्व में नगर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य संपन्न हुए हैं। समर्थकों के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, नई सड़कों के निर्माण, नालियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पेयजल सुविधाओं के विस्तार जैसे कार्यों ने नगर की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी लगातार प्रयास किए गए हैं।

कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष ने जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए सक्रियता से कार्य किया। यही कारण है कि नगर के विभिन्न वार्डों में उन्हें जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। लोगों ने यह भी कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यों में भी उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है।

समर्थकों ने नगर पालिका परिषद की पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इस अवधि में नगर ने विकास की नई पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी नगर के विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार जारी रहेगा। इस अवसर पर सभासद विनोद यादव, अनवार, सागर पोरवाल, छैया त्रिपाठी और राजेंद्र बाजपेयी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा अमित यादव, कल्लू यादव, दिलीप पाल, विजय दुबे, दीपेंद्र चक्र सहित बड़ी संख्या में समर्थक, व्यापारी और क्षेत्रीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष अनुप गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से ही विकास कार्य संभव हो पाए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधासंपन्न बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य आगे भी जारी रहेगा।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story