TRENDING TAGS :
Auraiya News: पर मनाई गई जनेश्वर मिश्र की जयंती, नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Auraiya News: औरैया में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाजवाद, सादगी और जनसेवा के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
Auraiya News(Photo-Social Media)
Auraiya News: औरैया के ककोर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद यादव 'कक्का' ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि मिश्र ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को बुलंद किया और समाजवादी आंदोलन को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके बताए रास्ते पर चलकर संगठन को और अधिक मजबूत करें तथा समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं।
पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामबाबू यादव ने जनेश्वर मिश्र को सादगी, ईमानदारी और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और समाजवादी कार्यकर्ताओं को उनसे सीख लेकर जनता की सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, दिबियापुर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र राजपूत, औरैया विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रचना सिंह, रश्मि यादव, पल्लवी पाल, ध्यान सिंह यादव, नरेंद्र पाल, तेहराज सिंह, सुभाष कठेरिया, ध्रुव यादव, अरविंद कुमार सविता, राकेश यादव, प्रमोद कुमार यादव, बैकुंठ यादव, डॉ. विशंभर नाथ, अनिल तिवारी, अजय यादव, सनी यादव और उपेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम का समापन जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।


