Auraiya News: जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य

Auraiya News: औरैया में जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Ashraf Ansari
Published on: 15 Jun 2026 3:40 PM IST
Auraiya News
X

Auraiya News(Photo-Social Media)

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जंप में विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू किए गए ‘जीवनधारा पौधारोपण अभियान’ के अंतर्गत समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. द्वारा औरैया के शहीद भगत सिंह पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य जिले में कुल 5100 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान बेलपत्र, अशोक, आंवला, पकड़िया, गुड़हल, चितवन, कदम, हरसिंगार और चांदनी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। समिति ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी आवास विकास कॉलोनी के स्थानीय निवासियों को सौंपी है, ताकि पौधे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें और अभियान का उद्देश्य सफल हो।

वृक्षारोपण के बाद आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और धरोहरों के साथ लगातार हो रही छेड़छाड़ के कारण पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

उन्होंने बताया कि ‘जीवनधारा पौधारोपण अभियान’ के तहत यमुना तट, मंगला काली एवं देवकली मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, सार्वजनिक पार्क, सड़क किनारे, स्कूलों, महाविद्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी पौधारोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही नागरिकों को उनकी पसंद के पौधे निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं, जिससे जनभागीदारी बढ़ सके।

अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त समाजसेवी राकेश अवस्थी ने संस्था को 21 पौधे तथा चिकित्सक डॉ. एल.एन. गुप्ता ने 5 पौधे प्रदान किए, जिसके लिए समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।

गोष्ठी के समापन पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा समाज को पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में डॉ. शिवकुमार सोनी, ईशा मिश्रा, सोनू यादव, संजय अग्रवाल, मनोज कुमार मिश्रा, प्रदीप कठेरिया, श्याम किशोर दुबे, पिंटू गुप्ता, रोहित, हिमांशु दुबे और सतीश पोरवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story