TRENDING TAGS :
Auraiya News: PDA साइकिल कांवड़ यात्रा स्वागत, 2027 में अखिलेश यादव को CM बनाने का संकल्प
Auraiya News: प्रयागराज संगम से गंगाजल लेकर सैफई जा रहे युवाओं का औरैया में स्वागत हुआ, कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
PDA साइकिल कांवड़ यात्रा स्वागत, 2027 में अखिलेश यादव को CM बनाने का संकल्प (Photo- Newstrack)
Auraiya News: औरैया में प्रयागराज संगम से गंगाजल लेकर सैफई जा रही समाजवादी पार्टी की पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा का शनिवार को औरैया जिले में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल युवा प्रयागराज संगम से गंगाजल लेकर सैफई पहुंच रहे हैं, जहां दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।
पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा के औरैया पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नेशनल हाईवे स्थित जय माता दी होटल पर यात्रा में शामिल युवाओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया और यात्रा के उद्देश्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि कमलेश यादव, विकास भदारी, सुनील यादव, देवेंद्र जगतपुर, अमरदीप यादव और कृष्णा यादव मास्टर समेत कई युवा प्रयागराज संगम से गंगाजल भरकर सैफई के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि औरैया के समाजवादी कार्यकर्ताओं की ओर से सभी युवा साथियों का स्वागत किया गया है। युवाओं का यह उत्साह पार्टी के संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।
अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का युवाओं का सपना होगा पूरा
सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि युवाओं की मेहनत और सक्रियता से वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का युवाओं का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों की भी यही इच्छा है और समाजवादी कार्यकर्ता इसके लिए पूरी मजबूती से काम करेंगे।
वहीं, सपा के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला ने यात्रा में शामिल युवाओं के संघर्ष और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रियता समाजवादी विचारधारा से जुड़े संगठन को नई ऊर्जा देती है।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे कृष्ण यादव मास्टर ने औरैया में मिले कार्यकर्ताओं के प्यार और स्नेह पर खुशी जताई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान महेन्द्र त्रिपाठी, गुड्डू सेंगर, राहुल तिवारी सभासद, एडवोकेट उपेंद्र भारती, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, मनीष कठेरिया और राम रतन दोहरे समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


