TRENDING TAGS :
Auriya News: फफूंद में नारी शक्ति मिशन का आयोजन, 10 महिलाओं को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
Auriya News: औरैया के फफूंद में आयोजित नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया और 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
Auraiya News
Auraiya News: औरैया के फफूंद कस्बे के मोहल्ला कटरा मनेपुर में पूर्व सभासद कमला देवी के आवास पर नारी शक्ति मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ओजस्वी फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. अपर्णा सिंह रहीं। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए नारी शक्ति को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी, राष्ट्रीय कोरी समाज जागृत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेचे लाल कोरी, महंत चरणदास साहब, रामकिशोर, मास्टर सलीम खान, प्रकाश सिंह डेविड और गौरी शंकर कोरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय कोरी समाज जागृत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेचे लाल कोरी ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के बिना देश में खुशहाली और विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी ने कहा कि नारी का सम्मान समाज की सबसे बड़ी ताकत है। प्रकाश सिंह डेविड ने कहा कि महिलाओं को घर की चारदीवारी तक सीमित रखने से उनका विकास संभव नहीं है।
उन्हें शिक्षा, रोजगार और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। मास्टर सलीम खान ने भी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।मुख्य अतिथि डॉ. अपर्णा सिंह ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने 10 महिलाओं को सम्मानित किया।
सम्मानित महिलाओं में सपना गुप्ता, मालती राजपूत, आरती देवी, गीता देवी, शांति, प्रियंका देवी, फूला देवी, नीलम देवी और अर्चना देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। डॉ. अपर्णा सिंह ने बताया कि ओजस्वी फाउंडेशन महिला शक्ति मिशन के तहत समय-समय पर महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।


