Auraiya News: विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन का हुआ आयोजन

Auraiya News: औरैया के सहार ब्लॉक सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन में वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, जनकल्याण और सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया।

Ashraf Ansari
Published on: 16 Jun 2026 5:45 PM IST
Auraiya News: विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन का हुआ आयोजन
X

Auraiya News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहार ब्लॉक सभागार में ‘विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र के निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजनों के विचार, अनुभव और मार्गदर्शन समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। बिश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। उनका मानना है कि राष्ट्र का समग्र विकास तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े और उसे समान अवसर प्राप्त हों।

उन्होंने केंद्र सरकार की पिछले वर्षों की विभिन्न उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। अपने संबोधन में उन्होंने आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसरों के सृजन, किसानों के हितों की रक्षा तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य भारत को अधिक सशक्त, सक्षम और विकसित राष्ट्र बनाना है।

राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान

भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। वहीं पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत और जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे ने प्रबुद्धजनों से अपने सुझाव, विचार और रचनात्मक आलोचना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमरचंद राठौर ने किया। सम्मेलन में विदूना विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रिया शाक्य, ब्लॉक प्रमुख ऋषभ गौर, वरिष्ठ नेता डॉ. विनोद त्रिपाठी, राजीव पोरवाल, आचार्य अरविंद शुक्ला, राम अवतार राजपूत, जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, जिला मंत्री विमल दुबे, मनु राजपूत, आदर्श ठाकुर, रविंद्र शाक्य, अनिल शुक्ला, शिवसिंह भारती, श्रद्धा चौहान, अवधेश शुक्ला, मयंक चतुर्वेदी, सोनू मिश्रा, नवनीत राजपूत, दीपक कश्यप, कुलदीप सिंह, संदीप शाक्य, आशीष कठेरिया, सौरभ राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे। सम्मेलन में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सामूहिक सहभागिता पर विशेष बल दिया गया।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story