×

Ayodhya News: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में होगा इलाज

महंत दास के साथ उनके सेवानिवृत्त उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह भी लखनऊ गए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 3 Oct 2021 11:39 AM GMT
ayodhya president Janmabhoomi Trust Mahant Nritya Gopal Das
X

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत (social media)

Ayodhya News: श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास (Mahant Nritya Gopaldas) की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनके उत्तराधिकारी कमल नयन दास उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है की आज सुबह से ही महंत नृत्य गोपालदास की तबीयत खराब थी। ऑक्सीजन लेने में दिक्कत हो रही थी। इसी बीच उन्हें बुखार की भी शिकायत होने लगी। फिलहाल, अयोध्या के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

अचानक तबियत बिगड़ने से पहुंचाया गया मेदांता अस्पताल

बता दें कि, महंत दास के साथ उनके सेवानिवृत्त उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह भी लखनऊ गए हैं। आश्रम के प्रवक्ता ने बताया कि अब महंत दास का इलाज लखनऊ के मेदांता में होगा। इसके पहले सोमवार को मेदांता के डॉक्टरों को यहां आना था, लेकिन उनका स्वास्थ ठीक ना होने के कारण उन्हें आज ही लखनऊ जाना पड़ा।

सीएम योगी ने जाना हाल चाल

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हालचाल लिया और चिकित्सा के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। फिलहाल, मेदांता में उनका इलाज होगा।नृत्य गोपाल दास 83 साल के हैं। करीब दो साल पहले 2019 में उन्हें अयोध्या मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले बीते साल नवंबर में भी नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका ऑपरेशन किया गया था। कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या पहुंचे थे।

निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें। हमें फॉलो करे और पाएं हर अपडेट। हमेंअ भी तुरन्त फॉलो करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story