97000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल का इस्तेमाल

97000 शिक्षक भर्ती: राजधानी लखनऊ के विधानसभा भवन पर 97000 शिक्षक अभ्यर्थियों ने विज्ञापन जारी करने की माँग को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा भवन पर बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों में जमकर हंगामा किया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 28 Dec 2021 3:02 PM IST
97000 Teacher Recruitment: Candidates protested vigorously demanding release of advertisement, police used force
X

लखनऊ: 97000 शिक्षक भर्ती, अभ्यर्थियों का विधानसभा भवन पर प्रदर्शन: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack 

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के विधानसभा भवन (protest atassembly building) पर 97000 शिक्षक अभ्यर्थियों ने विज्ञापन जारी करने की माँग ( 97000 Teacher Recruitment case) को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा भवन पर बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों में जमकर हंगामा किया, अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस (UP Police) ने विधानसभा के रास्ते को बैरीकेटिंग लगाकर बंद कर दिया। अभ्यर्थी लगभग दो घंटे तक लगातार प्रदर्शन करते रहे। पुलिस के लगातार समझाने के बावजूद अभ्यर्थी माने नहीं जिसके बाद पुलिस को बलपूर्वक अभ्यर्थियों को हटाया गया।

लखनऊ: 97000 शिक्षक भर्ती, अभ्यर्थियों का विधानसभा भवन पर प्रदर्शन: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

बता दें कि एक दिन पहले 69000 शिक्षक भर्ती (69000 shikshak bharti) को लेकर ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थी अपने हक की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए सुबह-सुबह बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद द्विवेदी के आवास (Satish Chand Dwivedi's Residence) पर पहुंचकर घेराव और प्रदर्शन करने के बाद दोपहर में शिक्षक अभ्यर्थी एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास के पास चौराहे पर पहुंच गए, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिद पर अड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए आनन फानन में भारी मात्रा में पुलिस लगाकर शिक्षक अभ्यर्थियों को खदेड़ने का प्रयास किया गया।

लखनऊ: 97000 शिक्षक भर्ती, अभ्यर्थियों का विधानसभा भवन पर प्रदर्शन: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

इस दौरान पहले पुलिस (UP Police) वालों ने शिक्षक अभ्यर्थियों को समझाना चाहा लेकिन शिक्षक अभ्यर्थियों के तेवर तीखे देखकर पुलिस वालों लाठीचार्ज कर इन्हें खदेड़ना पड़ा था। इस दौरान कई शिक्षक अभ्यर्थी चोटिल व घायल भी हुए। बल प्रयोग के दौरान कई महिला शिक्षक अभ्यर्थियों को भी चोटें आई थीं।

लखनऊ: 97000 शिक्षक भर्ती, अभ्यर्थियों का विधानसभा भवन पर प्रदर्शन: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा था

पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के करीब पहुंच चुके शिक्षक अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया, इससे पहले सुबह भी शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लेकर फिर से इको गार्डन भेज दिया था।

लखनऊ: 97000 शिक्षक भर्ती, अभ्यर्थियों का विधानसभा भवन पर प्रदर्शन: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

बता दें लंबे समय से चल रहे इन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद सरकार ने वोट 17000 पदों पर भर्ती का आदेश दिया है जिसमें आरक्षित वर्ग की 6000 सीटों पर भर्ती होनी है लेकिन यह छात्र इससे कुछ नहीं है।

लखनऊ: 97000 शिक्षक भर्ती, अभ्यर्थियों का विधानसभा भवन पर प्रदर्शन: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

उनका कहना है कि जब घोटाला 19000 सीटों पर हुआ है तो 6000 सीटें लेकर वह क्या करेंगे इसी के विरोध में युवा मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अड़े हैं और उनसे मिलने की जिद पर डटे हैं।

लखनऊ: 97000 शिक्षक भर्ती, अभ्यर्थियों का विधानसभा भवन पर प्रदर्शन: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

सरकार ओबीसी के 27% और एससी के 21% आरक्षण को पहले पूरा करें

इको गार्डन (Eco Garden) में प्रदर्शन कर रहे ओबीसी एससी अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ओबीसी के 27% और एससी के 21% आरक्षण को पहले पूरा करें उसके बाद 6000 भर्ती निकालें। उनका कहना है लखनऊ हाईकोर्ट के सभी याचियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली आरक्षित वर्ग की सीट में समायोजित किया जाए।

लखनऊ: 97000 शिक्षक भर्ती, अभ्यर्थियों का विधानसभा भवन पर प्रदर्शन: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

भर्ती में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत की जगह मात्र 3.86 फीसदी आरक्षण मिला है। वहीं एससी वर्ग को भर्ती में 21 प्रतिशत की जगह 16.6 फीसदी आरक्षण मिला है। यह छात्र पहले इस आरक्षण को पूरा करने की मांग सरकार से कर रहे हैं।

लखनऊ: 97000 शिक्षक भर्ती, अभ्यर्थियों का विधानसभा भवन पर प्रदर्शन: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

17000 पदों पर भर्ती का आदेश जारी किया गया था

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते योगी सरकार (UP Government) ने छात्रों के लंबे प्रदर्शन और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) की रैली में किए हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक कर बेसिक शिक्षा मंत्री को इनकी मांगे पूरा करने की बात कही थी।

लखनऊ: 97000 शिक्षक भर्ती, अभ्यर्थियों का विधानसभा भवन पर प्रदर्शन: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 17000 पदों पर भर्ती का आदेश जारी किया गया था। जिसमें आरक्षित वर्ग की 6000 सीटें शामिल हैं लेकिन सरकार की इस घोषणा से छात्रों का आंदोलन खत्म नहीं हुआ। उनका कहना है कि जो आरक्षण घोटाला हुआ है उसे सरकार पूरा करें उसके बाद फिर नई भर्ती पर वह अमल करेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Shashi kant gautam
ABOUT THE AUTHOR

Shashi kant gautam

Shashi Kant Gautam is a journalist with over five years of experience in the news industry. He specializes in regional developments, social issues, and community affairs. He holds a degree in Mass Communication and Journalism. Apart from journalism, he enjoys writing, traveling, and sports, which contribute to his curiosity and broad perspective on current affairs.

Next Story